CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेत-मुरूम लदा ट्रक पकड़ा, छुड़वाने के लिए SDM से भिड़े BJP विधायक

रेत-मुरूम लदा ट्रक पकड़ा, छुड़वाने के लिए SDM से भिड़े BJP विधायक

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। ओवरलोड दो ट्रक छुड़ाने रात को बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी पहुंचे और एसडीएम अमित शुक्ला से भिड़ गए।

Contents
  • एसडीएम की गाड़ी के आगे लगाईं गाड़ियां
  • विधायक बोले, एसडीएम को 10 बार फोन किया
  • अधिकारी यदि निर्दोषों को मारेंगे तो मार खाएंगे

आरोप है कि विधायक के सामने सर्मथकों ने कथित तौर पर SDM को लात-घूसे-थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की।

इसके बाद विधायक और उनके साथियों ने खुरहंड पुलिस चौकी में खड़े ट्रकों को छोड़ने के लिए हंगामा किया। इस मामले में एसडीएम के वाहन चालक ने चार नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ 10 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बांदा में मौरंग लदे पैगंबरपुर-जरर रोड से दो ट्रक मौरंग लादकर जा रहे थे। जिन्हें एसडीएम ने पकड़ लिया।

इस पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम को फोन किया। फोन न उठाने पर रात करीब 11:30 बजे तीन-चार गाड़ियों के साथ पैगंबरपुर-जरर मार्ग पहुंचे। वहां विधायक और उनके साथियों की एसडीएम से तीखी झड़प हुई।

चर्चा है कि विधायक के साथियों ने एसडीएम को थप्पड़ भी मारे। इसके बाद विधायक खुरहंड पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण से ट्रकों की चाबियां मांगी।  आरोप है कि चाबी देने से मना करने पर विधायक ने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को फटकार लगाई।

एसडीएम की गाड़ी के आगे लगाईं गाड़ियां

एसडीएम के ड्राइवर कामता प्रसाद ने गिरवां थाने में तहरीर दी कि एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला के साथ अवैध खनन, ओवरलोडिंग की जांच कर रहे थे।

खुरहंड रोड से ओवरलोड मौरंग भरे दो ट्रकों को सीज कर चौकी में खड़ा कराया था। रात करीब 11:45 बजे एसडीएम के साथ पैगंबरपुर-जरर रोड पर मौजूद थे। तभी छह गाड़ियों से इटरा खुरहंड निवासी ललित गुप्ता, आलोक सिंह, छोटकू द्विवेदी, बड़कू द्विवेदी 25-30 साथियों के साथ आए और एसडीएम की गाड़ी के सामने गाड़ियां लगाकर अभद्रता करने लगे। 

ड्राइवर ने गाड़ी से दूर रहने के लिए कहा तो सिर पर रॉड मारी। तहरीर में ड्राइवर ने विधायक का नाम शामिल नहीं किया है।

विधायक बोले, एसडीएम को 10 बार फोन किया

बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने बचाव में कहा है कि, मैंने रात में एसडीएम नरैनी को 10 बार फोन किया था। फोन नहीं उठने पर एसडीएम की लोकेशन ट्रेस कर साथियों के साथ पैगंबरपुर-जरर मार्ग पहुंचा।

रात में जब खुरहंड चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मी नशे में थे। ट्रकों को छोड़ने के लिए कहा तो हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने अभद्रता की। मैंने कोई अभद्रता नहीं की. मामले की जानकारी डीएम जे रीभा को भी दी गई है।

अधिकारी यदि निर्दोषों को मारेंगे तो मार खाएंगे

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अधिकारी यदि निर्दोषों को मारेंगे तो मार खाएंगे, अगर गाली देंगे तो गाली खाएंगे। गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बारे में एसडीम नारायणी से बात की गई तो वह किसी भी बात का जवाब देने को तैयार नहीं थे। न ही उन्होंने ऐसी कोई घटना होने की बात अपने ऊपर स्वीकार की। यह खबर जन चर्चा और सोशल मीडिया के आधार पर लिखी गई है।

Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम
KIA Showroom Manager : KIA शो-रूम मैनेजर समेत 2 पर केस, ड्राइवर को 6 दिन रोकने और ₹50 हजार मांगने का आरोप
Protest against removal of honest officer : CEO तबादले के विरोध में जनपद सदस्यों का प्रदर्शन
चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों और नकली दवा का काम करने वालों की तस्वीरें, CM का सख्त आदेश
Durg Police Action : मैदान में जाम और मस्ती का अड्डा, लेकिन पहुंच गई दुर्ग पुलिस – 7 युवक रंगे हाथों पकड़े गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?