CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Board: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, 2500 केंद्रों पर 5.68 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

CG Board: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, 2500 केंद्रों पर 5.68 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर 27 फरवरी Chhattisgarh Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (माशिमं) ने 1 मार्च से होने वाले बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. वहीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्रियों का भी वितरण कर दिया गया है. साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

कब से शुरू हो रही छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा?

12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च को अंतिम पेपर होगा. वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक चलेंगी. एक शिफ्ट में संपन्न होंगी बोर्ड परीक्षापरीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी.

एग्जाम सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेंगी. इसके लिए छात्रों को परीक्षा हॉल में सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा. सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा. अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण सुबह 9:10 बजे किया जाएगा. दरअसल, क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया गया है. वहीं विद्यार्थी सुबह 9:15 से लेकर दोपहर 12:15 तक प्रश्न पत्र हल कर कर पाएंगे.2500 के अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में 2500 के ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

10वीं की बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 2523 केंद्रों में होगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं.5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिलदोनों कक्षाओं की परीक्षा में 5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे. दरअसल,10वीं की बोर्ड परीक्षा 328522 विद्यार्थी देंगे. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 240356 परीक्षार्थी बैठेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सबसे अधिक केंद्र रायपुर में बनाए गए हैं.

रायपुर में 10वीं के 152 और 12वीं के लिए 149 केंद्र बनाए गए हैं. बिलासपुर में 10वीं के 131 और 12वीं के 122 केंद्रों में परीक्षा होगी. बलौदाबाजार में 10वीं के 119 और 12वीं के 113 केंद्र बनाए गए हैं. राजनांदगांव में 88 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं होंगी. कांकेर में 10वीं के लिए 130 और 12वीं के लिए 123 केंद्र बनाए गए हैं.

बता दें कि सूरजपुर में 73 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इस बार 10 वीं कक्षा में 10,245 छात्र और 12 वीं में 7,915 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. परीक्षा में नकल को रोकने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता टीम और कंट्रोल रूम बनाया गया है. बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और बेहतर संचालित करने शिक्षा विभाग मुस्तैद नजर आ रहा है.

CG साढ़े 3 सौ अड्डों पर पुलिस का छापा, बड़ी मात्रा में ड्रग्स और शराब जब्त
Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग 5 मिनट में हो गई फुल, IRCTC ने इतना रखा था किराया
Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार
GGU Holi Clash: डीजे नाइट के बीच दो गुटों में भिड़ंत, रंगों के जश्न में बदला माहौल
सरगुजा में दो घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित मिले: बीमारी फैलने से रोकने के लिए तीन महीने तक नगर में घोड़ों-खच्चरों के प्रवेश पर रोक, संक्रमित घोड़ों को दी जाएगी विष दे कर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

Chief Minister Helpline 1076
Chief Minister Helpline 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से छात्र को मिला शिक्षा का अधिकार

सीजी भास्कर, 28 जून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 (Chief…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?