CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इटावा: दोनों यादव कथावाचक ‘गायब’, जांच टीम को घर पर लटके मिले ताले, मोबाइल भी स्वीच ऑफ

इटावा: दोनों यादव कथावाचक ‘गायब’, जांच टीम को घर पर लटके मिले ताले, मोबाइल भी स्वीच ऑफ

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

इटावा में भागवतकथा के दौरान जाति पूछकर कथावाचक मुकुट मणि और संत यादव की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है. दोनों यादव कथावाचक अपने घर से ‘गायब’ है. जांच करने पहुंची टीम को दोनों कथावाचक के घर पर ताले लटके मिले. दोनों के मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहे हैं. जांच टीम ने इस बारे में उनके पड़ोसियों से बात की तो पता चला कि घटना के बाद से ही सब लोग गायब हैं.

इटावा में पिटाई, चोटी काटने और मूत्र छिड़कने का मुकदमा दर्ज कराने के बाद इस मामले की जांच झांसी पुलिस को सौंपी गई है. जिसे 90 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल को जांच टीम का प्रभारी बनाया है. यह टीम पूरे मामले की जांच के लिए इटावा पहुंची थी. जहां उन्होंने घटनास्थल, कार्यक्रम स्थल और गांव का निरीक्षण किया. स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर बयान भी दर्ज किए गए. जांच टीम प्रभारी वहां से कथावाचकों के बताए पते पर गांव अछल्दा पहुंचे. जहां उनके घरों पर ताला लगा हुआ मिला. उनसे फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया तो उनके फोन भी बंद जा रहे थे.

दो-दो आधार कार्ड भी मिले थे

इन कथावाचक के दो-दो आधार कार्ड भी सामने आए थे. दोनों आधार कार्ड का नंबर एक ही था और उस पर एक ही व्यक्ति की फोटो भी लगी थी, लेकिन उस पर नाम अलग-अलग थे. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा था कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ब्राह्मण बनकर गलत तरीके से यह दोनों गुमराह कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने आप को ब्राह्मण बताया. इसके बाद कथावाचक बने. लेकिन जब वहां सच्चाई खुल गई तब यह घटना हुई.

छेड़खानी का भी लगा था आरोप

पीड़ित महिला रेनू तिवारी ने बताया कि हमारे यहां ये कथा कहने पहुंचे थे. जब हम लोग पहले दिन की कथा समाप्त होने के बाद भोजन करवा रहे थे उस समय कथावाचक ने अंगुली पकड़कर हमारे साथ बदतमीजी की और छेड़खानी कर दी. तभी हमने अपने पति को बताया तो उसे समय वहां मौजूद लड़के आक्रोशित हो गए. हमने अभी पुलिस अधिकारी से इसकी शिकायत की है. यह लोग फर्जी तरीके से ब्राह्मण बनकर आए थे और आधार कार्ड भी फर्जी बनवा रखे थे.

क्या है पूरा मामला:

मुख्य कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संत कुमार यादव है इटावा के एक गांव में कथा कहने गए थे. इन दोनों का कहना है कि पहले दिन की कथा के बाद ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनको टोका और जाति पूछी. जब उन्होंने खुद को यादव समाज का बताया तो उन लोगों ने बंधक बनाकर पीट दिया. साथ ही कहा कि फर्जी कथावाचक बनते हो. आरोप है कि भीड़ ने कथावाचक के सहायक के चोटी और बाल काट दिए, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. एक महिला के जबरन पैर छुआए गए और साथ ही नाक रगड़ने को भी मजबूर किया गया. मूत्र का छिड़काव करने के बाद छोड़ा गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आपोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बाद में आरोपी महिला ने भी कथावाचकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

राजनीतिक रंग में रंग गया पूरा प्रकरण
यादव कथावाचकों के साथ मारपीट के मामले में समाजवादी पार्टी ने तुरंत ही बयान जारी कर घटना की निंदा की. कथावाचकों को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी ऑफिस में सम्मानित किया. उन्होंने कथावाचकों की आर्थिक सहायता भी की. तुरंत ही 21-21 हजार रुपये दिए गए, और कहा गया कि बाद में 51-51 हजार दिए जाएंगे. उस समय अखिलेश ने कहा कि भागवत कथा सबके लिए है. जब कथा सब सुन सकते हैं तो सब बोल क्यों नहीं सकते. अखिलेश ने कहा था कि पहले अगर पीडीए का कोई व्यक्ति मंदिर चला जाए तो ये लोग उसे गंगाजल से धोते थे. अब सरेआम लोगों का मुंडन करवा रहे हैं. ऐसे ‘प्रभुत्वशाली’ लोगों को सरकार का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसके कारण वे ऐसा करने की हिमाकत कर रहे हैं. इसके बाद अन्य दलों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

Twisha Case : सात दिन तक पुलिस पूछताछ में रहेगा समर्थ, दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर फिर बढ़ी हलचल
Gold Investment Outlook 2026 : भू-राजनीतिक जोखिम के बीच सोने में निवेश का रुझान जारी
11/05/2025
MUDA केस: CM सिद्धारमैया और परिवार को मिली क्लीन चिट, कैबिनेट ने देसाई आयोग की रिपोर्ट को दी मंजूरी
अचानक पार्टी दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, JDU के एक नेता ने CM से कर दी बड़ी अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत 13 राज्यों में बारिश…

UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर
UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की जनरल…

Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु
Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 News) के…

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?