CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मौत मामले में मिली क्लिनचीट

Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मौत मामले में मिली क्लिनचीट

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Disha Salian Case Latest News: महाराष्ट्र सरकार के वकिलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में साफ कर दिया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में कोई संदेहजनक जानकारी नहीं है. ये मामले आत्महत्या का है. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की 9 जून, 2020 को मालाड की एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी.

दिशा सालियन के पिता ने इस बाबत बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच मुंबई पुलिस की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) अथवा CBI से कराने की मांग की. अब महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि दिशा सालियन (28) की मौत में किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है. साथ ही आदित्य ठाकरे भी निर्दोष हैं.

राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की गई- दिशा सालियान के पिता

दिशा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ बर्बरतापूर्ण रेप के बाद हत्या की गई और इसे राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की गई. रेप और हत्या में आदित्य ठाकरे का भी रोल है, इसलिए उनके भी खिलाफ FIR दर्ज की जाए.

राज्य सरकार की ओर से मालवणी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नागरकर ने जवाब दाखिल किया. उन्होंने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप आधारहीन और निराधार हैं. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराए जाने तक की बात कही थी. दरअसल, दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं. उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया. वह टीवी अभिनेता रोहन राय को डेट कर रही थीं और मौत से कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हुई थी.

8 जून 2020, ही वह तारीख है, जब दिशा सालियान की कथित तौर पर मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. उनकी मौत के कुछ दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला भी सामने आया. ऐसे में दोनों मामलों को जोड़कर देखा गया.मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत को आत्महत्या करार दिया था. पुलिस का कहना था कि वह कई कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके चलते खुदकुशी कर ली.

FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीट गाड़ी में जबरदस्ती ठूंसा, VIDEO वायरल, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर
Bhilai Instagram Reel Dispute : इंस्टा रील को लेकर विवाद, भिलाई में महिला की आत्महत्या
OPS को लेकर खुशखबरी : पुरानी पेंशन योजना फिर हो सकती है बहाल , प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी कर्मचारी यूनियनों की बैठक
Women Cash Transfer Schemes India : महिलाओं को नकद सहायता योजनाओं पर 1.68 लाख करोड़ खर्च करेंगे 12 राज्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Raigarh road accident

Gems Park : बिलासपुर के सराफा कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम ने दिए अहम निर्देश

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश के सराफा कारोबारियों…

Home Loan Fraud : होम लोन के लिए रचा गया फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों की जांच में खुल गया पूरा खेल

सीजी भास्कर, 29 जून। आवास ऋण हासिल करने…

Sashakt app helps Bilaspur Police : चोरी की एक्टिवा से खुला 2 साल पुराना बाइक चोरी का राज

Sashakt app helps Bilaspur Police

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?