CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » human trafficking Bihar : ‘कांवर’ की ओट में क़ैद ज़िंदगी: बिहार से दूसरे राज्यों में धकेली जा रही मासूम बेटियां

human trafficking Bihar : ‘कांवर’ की ओट में क़ैद ज़िंदगी: बिहार से दूसरे राज्यों में धकेली जा रही मासूम बेटियां

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई। human trafficking Bihar : बिहार में शादी का झांसा कर लड़कियों को मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मानव तस्करों के हाथों बेचा जा रहा है। जून में दानापुर (पटना) थाने में अपहृत लड़की की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जांच में ये बातें सामने आई हैं। इसी प्रकार का मामला किशनगंज और बेगूसराय जिले में भी पाया गया है, जहां पीड़िता को मुक्त कराकर मानव तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।

सीआइडी के एडीजी अमित कुमार जैन ने बताया कि दानापुर में दर्ज कांड के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। पूरे सिंडिकेट के पर्दाफाश के लिए पटना (पश्चिम) के सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। यह एसआइटी जल्द ही दूसरे राज्यों में भी जाकर पूरे मामले की जांच करेगी। इस तरह की मानव तस्करी कई चरणों में होती है। मानव तस्करों का एक समूह शादी कर लड़कियों को राज्य के बाहर ले जाता है। दूसरा समूह उसके परिवहन की जिम्मेदारी लेता है। इसके बाद उनके रहने से लेकर बेचे जाने तक अलग-अलग समूह काम करते हैं।

कांवरिया के वेश में मानव तस्करी, रेल पुलिस अलर्ट : मानव तस्कर पर्व-त्योहार के समय ट्रेनों में बढ़ी भीड़ का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए करते हैं। खासकर सावन के महीने में नाबालिग बच्चों-बच्चियों को कांवरियों की तरह वेश-भूषा पहनाकर ट्रेन से सफर करते हैं, ताकि पुलिस को धोखा दिया जा सके। ऐसे में रेल पुलिस इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट है।

एडीजी (रेल) बच्चू सिंह मीणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी की। बताया कि मानव तस्कर एक राज्य से दूसरे राज्यों तक पीड़ितों को लाने के लिए रेल नेटवर्क का ही सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। एडीजी ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी ने पिछले साल 710 बच्चों, महिलाओं और लोगों को मुक्त कराया है, जबकि इस साल जून तक 199 को मुक्त कराकर स्वजन या स्वयंसेवी संस्थानों के सुपुर्द किया है।

Market value of top companies increased : 6 बड़ी कंपनियों की वैल्यू में 74 हजार करोड़ से ज्यादा का उछाल
Illegal Opium Farming: दुर्ग के समोदा गांव में 8 करोड़ की अफीम खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार; जमीन और जलस्रोत कब्जाने के आरोप
Rainwater Harvesting In PM Awas : नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित…पीएम आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल…
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी
Railway Cancelled Trains : अचानक बदली रेल व्यवस्था से बढ़ी यात्रियों की टेंशन, छुट्टियों के बीच कई गाड़ियां रहेंगी बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?