CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!

बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार के रूप में जाने जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बहुत जल्द अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं. जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह महागठबंधन में शामिल हो सकती हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह बहुत जल्द महागठबंधन के अहम घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो सकती हैं. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो ज्योति सिंह आगामी चंद दिनों में ही वीआईपी में शामिल हो सकती हैं.

काराकाट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी थी कि ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी को पेश कर सकती हैं. हालांकि काराकाट के अलावा दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी उनकी नजर है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ज्योति सिंह के बारे में यह खबर आ रही थी कि वह बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक दावेदारी को पेश कर सकती हैं.

चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

कई बार ज्योति सिंह ने भी चुनावी मैदान में उतरने की अपनी इस भावना को उजागर भी किया था. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह निजी कार्य से फिलहाल बिहार के बाहर हैं. बिहार आने के बाद वह कुछ बड़ी घोषणा कर सकती हैं.

पवन सिंह भी लड़ चुके हैं चुनाव

बता दें कि ज्योति सिंह के पति पवन सिंह ने बीते लोकसभा चुनाव में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी को पेश किया था. तब पवन सिंह के इस लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश करने के बाद काराकाट की गिनती राज्य के हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में होने लगी थी. इसी सीट से राष्ट्रीय लोक माेर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी. हालांकि तब न तो पवन सिंह और न ही उपेंद्र कुशवाहा को इस लोकसभा सीट से सफलता मिली थी.

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, ‘राहुल गांधी की बातें समझ नहीं आती? भारतीय सेना का ऑपरेशन तो…’
Ajit Pawar Death Controversy : ‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था?’ NCP नेता के बयान से फिर गरमाई सियासत
WhatsApp Safety Feature: हैकिंग और ठगी पर लगेगा ब्रेक, यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ अब तक का सबसे मजबूत सिक्योरिटी अपडेट
ACB-EOW Raid in Liquor Scam Case : कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बहू को ससुराल के घर पर कब्जे का अधिकार नहीं, याचिका खारिज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?