CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, ‘राहुल गांधी की बातें समझ नहीं आती? भारतीय सेना का ऑपरेशन तो…’

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, ‘राहुल गांधी की बातें समझ नहीं आती? भारतीय सेना का ऑपरेशन तो…’

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

24 मई 2025 :

Sanjay Raut On Rahul Gandhi: भारत और पाकिस्तान विवाद पर राहुल गांधी द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल पूछा है वो जनता की बात है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी वालों को उनकी बातें समझ नहीं आती क्या?

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय रात ने कहा, “भारतीय सेना का ऑपरेशन तो आतंकवाद के खिलाफ था. इजराइल की तरह जमीन हड़पने का तो ऑपरेशन तो नहीं था. फिर ट्रंप कैसे युद्ध रूकवा सकते हैं. जबकि हमारा काम भी पूरा नहीं हुआ था.”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी सही सवाल पूछते हैं. डोनाल्ड पोस्टर बॉय हैं. बीजेपी वाले क्या राहुल गांधी के सवालों को सही से समझते नहीं हैं क्या? यही वजह है कि बीजेपी को अपने सांसद बाहर भेजने पड़े हैं.”

संजय राउत ने कहा, “पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का कहना है कि हमने 1971 की हार का बदला लिया है. पाक पीएएम की हिम्मत कैसे हुई, इस तरह की भाषा बोलने की. 1971 में जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने पाक को हाराया था, तब पाकिस्तान की ऐसी हिम्मत नहीं हुई थी. पाकिस्तान की ऐसा बोलने की हिम्मत 1965 में भी नहीं दिखाई थी. फिर पीएम मोदी के सामने शहबाज शरीफ की हिम्मत कैसे हुई, ऐसा बोलने की. ये इनको बताना चाहिए.”

अमित शाह जवाब दे दें तो तो हम आभारी होंगे- संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत के अनुसार, ‘ईडी बीजेपी का हथियार है. जब तक ईडी है तब तक ही बीजेपी है. इसका तो मैं खुद विक्टिम रहा हूं.’ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सांसदों को बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन असली सवाल है कि वो 6 आतंकी कहां हैं. अगर गृह मंत्री अमित शाह इस पर जानकारी दें तो हम आभारी होंगे.’

राहुल गांधी का सवाल क्या है?

दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर केंद्र सरकार से पूछा है कि पीएम मोदी आप खोखले भाषण देना बंद कीजिए. सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता क्यों किया?

FB पर महिला खुलेआम बेच रही थी बॉडी पार्ट्स, बोली- “मुझे नहीं पता ये गैरकानूनी है”
Anil Ambani ED Summons : ED बनाम अंबानी! बैंक फ्रॉड केस में दोबारा पूछताछ, बढ़ी अनिल अंबानी की मुश्किलें
Upcoming Smartphones India : जनवरी में स्मार्टफोन मार्केट में भूचाल, ये 4 नए फोन मिड-रेंज सेगमेंट का पूरा गणित बदल सकते हैं
Dhurandhar 2 Update : रहमान डकैत की वापसी तय! दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना मचाएंगे तहलका, सामने आई बड़ी प्लानिंग
पंढरपुर यात्रा पर ऐसा क्या बोले अबू आजमी, मांगनी पड़ी माफी, BJP नेता ने कहा- दफना दिए जाओगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Rojgar Mela
Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

Sarkari Bharti
Sarkari Bharti : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों पर बड़ा अपडेट, खाली पदों और भर्तियों की CS ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Sinchai Yojana
Sinchai Yojana : छत्तीसगढ़ में सिंचाई के 36 कामों को 146 करोड़ की मंजूरी, इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिंचाई से जुड़ी…

Bridge Construction
Bridge Construction : 6 साल से अधूरा पुल, सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; CM से न्याय की लगाई गुहार

छह साल से अधूरे पड़े एक पुल ने…

Dahi Handi 2026
Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

रायपुर में जन्माष्टमी का उत्साह इस बार कुछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?