CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FB पर महिला खुलेआम बेच रही थी बॉडी पार्ट्स, बोली- “मुझे नहीं पता ये गैरकानूनी है”

FB पर महिला खुलेआम बेच रही थी बॉडी पार्ट्स, बोली- “मुझे नहीं पता ये गैरकानूनी है”

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। फेसबुक मार्केटप्लेस जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोग नई और पुरानी चीजों को खरीदने या बेचने के लिए करते है, लेकिन 52 साल की एक महिला ने इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी चीजें सेल के लिए रख दीं, जिसके बारे में जानकर पुलिस के होश उड़ गए।

फ्लोरिडा की रहने वाली इस महिला पर इंसानी हड्डियां बेचने का आरोप है, वो भी खुलेआम फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर.न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, किम्बर्ली ऐनी शॉपर (Kymberlee Anne Schopper) नाम की यह महिला डेल्टोना की रहने वाली है।

उसे इंसानी बॉडी पार्ट्स का बिजनेस करने के आरोप में अरेस्ट किया गया. बाद में 7500 बॉन्ड (यानि लगभग 6.46 लाख रुपये) के जमानत पर रिहा कर दिया गया. यह मामला दिसबंर 2023 का है, जब पुलिस को फेसबुक मार्केट प्लेस पर खुलेआम इंसानी हड्डियां बेचने के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि विकेड वंडरलैंड नाम के एक फेसबुक पेज पर इंसानी हड्डियों से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, और उन्हें अलग-अलग कीमतों पर बेचा जा रहा था।

इसके बाद सबूत के तौर पर पुलिस ने जब्त की गई हड्डियों को मेडिकल एक्जामिनर के पास जांच के लिए भेज दिया।

पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, दो इंसानी खोपड़ियों की कीमत 90 डॉलर (साढ़े 7 हजार रुपये से अधिक), एक मानव हंसली और कंधे की हड्डी की कीमत 90 डॉलर (साढ़े 7 हजार रुपये से अधिक), एक मानव पसली की कीमत 35 डॉलर (3 हजार रुपये से अधिक), मानव कशेरुक (Vertebrae) की कीमत 35 डॉलर (3 हजार रुपये से अधिक) और एक आंशिक मानव खोपड़ी की कीमत 600 डॉलर (लगभग 52 हजार रुपये) थी.इस बीच, पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह तो सालों से ऐसा कर रही थी।

क्योंकि, उसे पता नहीं था कि ऐसा करना गैरकानूनी है। महिला ने माना कि उसके पास इंसानी हड्डियों के कई टुकड़े थे, जिसे उसने निजी विक्रेताओं से खरीदा था।

महिला ने यह भी कहा कि उसके पास लेन-देन के कागजात भी हैं, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर उसे अरेस्ट कर लिया गया, और फिर बाद में पुलिस ने जमानत पर रिहा दिया.विशेषज्ञों ने बताया कि महिला के पास से बरामद हुई मानव हड्डियां और खोपड़ियां बहुत पुरानी हैं। 

कुछ 100 साल से अधिक पुरानी हैं, जबकि कुछ 500 साल से भी अधिक पुरानी हो सकती हैं. फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश: दो युवतियों ने रचाई समलैंगिक शादी, परिवार से तोड़ा रिश्ता!
IPS Promotion : बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 5 बने आईजी, 7 डीआईजी और 8 को सलेक्शन ग्रेड, देखिए आदेश
Rahul Gandhi Defamation Case Karnataka : राहुल गांधी को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामला रद्द किया
Maoist Attack : जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED ब्लास्ट में अपनी ही महिला साथी जख्मी…घायल को तड़पता छोड़ भागे माओवादी
SIR Controversy: विपक्षी सीएम बोले, लेकिन पिनराई विजयन की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jal Jeevan Mission Payment Protest
Jal Jeevan Mission Payment Protest : लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का शक्ति प्रदर्शन, आज नीर भवन का घेराव

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : जल जीवन मिशन भुगतान…

Pear Farming Balrampur : बलरामपुर का शंकरगढ़ बना नाशपाती उत्पादन का हब

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : बलरामपुर जिले का शंकरगढ़…

Aamir Khan Marriage : गौरी स्प्रैट के धर्म परिवर्तन के दावे भ्रामक, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Aamir Khan Marriage

Lightning Strike Bilaspur : खेत में धान रोप रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : बिलासपुर जिले में…

Bhilai Waterlogging News : पहली तेज बारिश में डूबी भिलाई, जलभराव ने खोली प्री-मानसून तैयारियों की पोल

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : भिलाई में मानसून की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?