CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छठी कार्यक्रम में विवाद बना खूनी झगड़ा: युवक ने तलवार से बुजुर्ग का गला काटा

छठी कार्यक्रम में विवाद बना खूनी झगड़ा: युवक ने तलवार से बुजुर्ग का गला काटा

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम के दौरान युवक ने तलवार से पड़ोसी का गला काट दिया। ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा ​​​​​​में 3 जुलाई को संपत खड़िया के बच्चे की छठी मनाई जा रही थी। इस दौरान अर्जुन खड़िया (26) और एक अन्य युवक के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया।

कार्यक्रम में मौजूद पड़ोसी केंदाराम खड़िया (65) विवाद शांत कराने पहुंचा। गुस्से में आकर अर्जुन खड़िया तलवार लेकर आया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था, लेकिन बुजुर्ग जैसे ही बाथरुम गया तो युवक ने उस पर पीछे से वार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मृतक केंदाराम ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा का रहने वाला था। उसकी बेटी सुकवारा बाई खड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी ने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास रहने वाले संपत खड़िया के घर छठी कार्यक्रम था। जिसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे।

इसी दौरान रात में अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद उसके पिता केंदाराम खड़िया समेत जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। तब अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया।

तलवार लहराकर डराया, फिर हमला

लेकिन कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर फिर लौटा। तलवार लहराकर वह लोगों को डराने-धमकाने लगा। इस दौरान भी केंदाराम ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीछे से आकर अर्जुन ने बुजुर्ग गले में तलवार से जोरदार वार कर दिया।

मौके से आरोपी हुआ फरार

घटना को अंजाम देकर आरोपी अर्जुन मौके से भाग गया था। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। जहां आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है। मृतक के घर के पास ही उसका मकान है।

हत्या के अपराध में जेल भेजा गया

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Condemnation motion on women reservation in Bilaspur : 15 मिनट में खत्म हुई सामान्य सभा
Bastar Movie Mati : बस्तर की माटी बोलेगी बड़े पर्दे पर, माओवाद और मानवता की जंग दिखाएगी फिल्म ‘माटी’
Road Construction By Villagers : 20 साल से नहीं मिली पक्की सड़क, अब खुद फावड़ा-कुदाल लेकर सड़क बना रहे ग्रामीण
Jhoraghat picnic turns into mourning : गहरे पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
बलौदा बाजार हिंसा मामले में सस्‍पेंड IAS बहाल, K L चौहान को बिलासपुर अपर संभागीय आयुक्त की नई जिम्‍मेदारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?