CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, संपत्ति की जा सकती है कुर्क, महीने भर से हैं फरार, कर्ज देकर अधिक ब्याज में वसूलते थे रूपये

तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, संपत्ति की जा सकती है कुर्क, महीने भर से हैं फरार, कर्ज देकर अधिक ब्याज में वसूलते थे रूपये

By Newsdesk Admin 06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने करने की कार्रवाई भी कर सकती है।

Contents
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थानापीड़ित पहुंच रहे हैं थाने-CSP राजेश देवांगनपुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूसनिगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर

महीने भर से ज्यादा समय से रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी के लिए कई राज्यों में टीम भी भेजी थी। लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

दरअसल, पुरानी बस्ती पुलिस ने 2 दिन पहले ही कारोबारी गजानंद सिंह की शिकायत पर रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके पहले भी अलग-अलग लोगों की शिकायत पर करीब आधा दर्जन FIR हो चुकी है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थाना

हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई लोग शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे।

पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जब से कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।

इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए।

पीड़ित पहुंच रहे हैं थाने-CSP राजेश देवांगन

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ जांच कर रहे पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अब तक 6 केस दर्ज किया गया है।

आरोपी वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की जमानत रद्द करने के लिए भी अपील की है।

पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस

बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था।

इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर

सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है।

सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता है।

You Might Also Like

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Newsdesk Admin 06/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

छत्तीसगढ़ के भिलाई-कुम्हारी इलाके में खारून नदी पर…

Karan Johar Show Contestants
Karan Johar Show Contestants : ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में नहीं दिखेंगे समर्थ जुरेल? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

सीजी भास्कर, 31 मार्च। प्राइम वीडियो के चर्चित…

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Surajpur Hospital Negligence : छत्तीसगढ़ के Surajpur जिला…

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Religious Freedom Verdict : छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्वतंत्रता…

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Raipur De-addiction Center Abuse : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?