CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 3000 करोड़ का महा-घोटाला : बेंगलुरु की कंपनी से ऑपरेट हो रहा था देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, दो गिरफ्तार

3000 करोड़ का महा-घोटाला : बेंगलुरु की कंपनी से ऑपरेट हो रहा था देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, दो गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। साइबर फ्रॉड फिलहाल देश के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। रोजाना साइबर फ्रॉड की खबरें आम हो गई हैं। इसी बीच राजस्थान की भरतपुर पुलिस के हत्थे देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह चढ़ा है। इस गिरोह को थाईलैंड और कंबोडिया से चलाया यानी ऑपरेट किया जा रहा था।

Contents
  • यहांं से शुरू हुई साइबर फ्रॉड कहानी
  • रोजाना एक करोड़ होते थे ट्रांसफर

ठगों ने बेंगलुरु में कंपनी खड़ी कर रखी थी, जिसमें ठगी के पैसों को मैनेज किया जाता था.पुलिस ने कंपनी के दो सदस्यों को पकड़ा है, जिनसे पुलिस को पूछताछ में कई बातें पता चली हैं।

पुलिस को पता चला है कि 100 से अधिक फर्जी कंपनियां खोली गईं। इसके जरिये ठगी के पैसों को घुमाया गया। इस कंपनी ने अब तक तीन हजार करोड़ का फ्रॉड किया है। ये कंपनी गेमिंग प्लेटफॉर्म और निवेश योजनाओं के जरिये लोगों से फ्रॉड कर रही थी।

कंपनी का नाम एबुंडेंस है, इस कंपनी के एक बैंक अकाउंट को लेकर अभी तक पांच हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। लेकिन बैंकों ने न शिकायतों का निस्तारण किया और न ही अकाउंट फ्रीज किया। पुलिस ने अब तक 26 फर्जी कंपनियों के अकाउंट चेक किए हैं। सिर्फ चार खातों में ही 400 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन होने के बारे में पुलिस को पता चला है। 

यहांं से शुरू हुई साइबर फ्रॉड कहानी

दरअसल, इस साल अप्रैल में धौलपुर के बाड़ी पुलिस थाने में एक शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ 15 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ। इसी के बाद साइबर फ्रॉड की ये कहानी शुरू हुई।

पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड के मामले की जांच शुरू की और ट्रांजेक्शन रूट को फॉलो किया।

इसके बाद पुलिस को सैंकड़ो खातों के बारे में पता चला. फिर मूल कंपनी एबुंडेंस के बारे में पुलिस जानकारी हुई।

रोजाना एक करोड़ होते थे ट्रांसफर

इस कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। कंपनी ट्राई-पे के नाम से पेमेंट ऐप चलाती है। इसका एक बड़े कॉरपोरेट बैंक में एक ही खाता चल रहा था, जिसके खिलाफ 5000 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके बाद भी बैंक ने खाता चालू रखा है।

पुलिस की पकड़ में आए कंपनी के एक डायरेक्टर ने बताया कि जो पैसै फर्जी कंपनियों के खाते में आते थे, वो उनको मूल कंपनी के खाते में ट्रांसफर करता था। ये रकम रोजाना एक करोड़ होती थी।

भरतपुर रेंज के आईजी के राहुल प्रकाश ने बताया कि इस साइबर फ्रॉड गैंग का फैलाव कई राज्यों और देशों में है। ये स्कैम बहुत बड़ा हो सकता है, इसलिए पुलिस मुख्यालय से निवेदन किया गया है कि इसकी जांच सक्षम राज्य या केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए।

‘PM मोदी और अमित शाह से पूछना चाहती हूं…’, नीतीश कुमार की ‘गलती’ पर मीसा भारती ने मांगा जवाब
पति को छोड़ गई पत्नी, भतीजे के साथ रहने लगी:लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा भतीजा; चाची ने कराई दुष्कर्म की FIR
Doctor’s achivement: इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी सफलता
Baghpat Highway Dance: हाईवे पर बारात देख कूद पड़े बिन बुलाए बाराती, रातभर मचा हंगामा – पुलिस कर रही तलाश
Shreyas Iyer Health Update: सूर्यकुमार यादव ने दी राहत भरी खबर, कहा – अब बेहतर महसूस कर रहे हैं अय्यर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डसांस्कृतिक

बदल गया बाबा महाकाल की “शाही सवारी” का नाम, सीएम ने किया नया नामकरण, अब इस नाम से जानी जाएगी सवारी

02/09/2024
अपराधछत्तीसगढ़

दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट : दोनों पड़ोसियों ने जमकर एक दूसरे को पीटा , FIR दर्ज़**

24/03/2025
अपराधछत्तीसगढ़

नंदई में दोहरी हत्या का फैसला: 11 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

17/04/2026
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Love Marriage ❣️कृषि वैज्ञानिक बहू आई घर, सब ठीक रहा लेकिन 20 दिनों के भीतर एक एक कर परिवार के 5 लोगों की हो गई मौत, अनहोनी मान रहे थे लोग, कड़ी पूछताछ बाद बहू ने खोला हत्या का “राज”

04/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?