CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हिमाचल में आयोजन, उप-मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, जानें क्या?

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हिमाचल में आयोजन, उप-मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, जानें क्या?

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

Dalai Lama 90th Birthday: हिमाचल प्रदेश में तिब्बती समुदाय के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 90वें जन्म दिवस के अवसर पर छोटा शिमला स्थित सम्भोटा तिब्बतन स्कूल में भव्य समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.

उप-मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को विश्व शांति, करुणा, एकता और मानवता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, अहिंसा और करुणा की मिसाल है और वह न केवल तिब्बती समुदाय के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

धर्मशाला में उनका निवास गर्व की बात है – मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की भूमि धर्मशाला में उनका निवास हम सभी के लिए गर्व की बात है. धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का श्रेय भी परम पावन दलाई लामा को ही जाता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को तिब्बती संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए.

 उन्होंने कहा कि भारत और हिमाचल प्रदेश सरकार ने तिब्बती समुदाय के साथ सदैव ही स्नेह व भाईचारे का व्यवहार किया है. हम तिब्बती समुदाय के साथ एक परिवार की तरह रहते हैं और तिब्बती समुदाय को यहां अच्छा वातावरण मिला है.

तिब्बती समुदाय को वोट देने का अधिकार भी दिया गया

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तिब्बती समुदाय के हितों की रक्षा के लिए समय-समय पर अनेक अहम कदम उठाए हैं और इसमें पूर्व की कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बौद्ध धर्म और परम पावन दलाई लामा के प्रति गहरी आस्था थी.

उन्होंने कहा कि तिब्बती समुदाय को वोट देने का अधिकार भी दिया गया है, जो भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है. उप-मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में होने वाले मेलों व उत्सवों में तिब्बती कलाकारों को अपनी संस्कृति के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा.

स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

उप-मुख्यमंत्री ने भाषा, कला और संस्कृति विभाग को तिब्बती सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने तिब्बती पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को सहेजने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान उन्होंने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया गया.

कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के लोगों और स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर भारत-तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रो. वी एस नेगी ने तिब्बती संस्कृति और इतिहास पर प्रकाश डाला.मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी लखपा त्सेरिंग ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा कार्यक्रम आयोजन बारे विस्तृत जानकारी दी.

Period Temples in India: भारत के चार अनोखे मंदिर जहां पीरियड्स में भी महिलाएं कर सकती हैं पूजा
Extortion Allegation Against ASP: डराने-धमकाने के आरोप पर ASP का पलटवार, IG ने SSP को सौंपी जांच
जेल में चल रही थी रामलीला, वानर बने दो कैदी चकमा दे निकल भागे, घोषित हुआ 50-50 हजार का इनाम घोषित, अलग-अलग दिशा में चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस टीम
Ram Lalla Darshan Timing Change: अब देर से खुलेंगे कपाट, घटा रामलला के दर्शन का समय – जानिए नई टाइमिंग
दीदी ने छीन लिया रिमोट, जैसे ही बदला चैनल गुस्साई बहन ने लगा ली फां….परिवार में पसरा मातम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur SP Office
Bilaspur SP Office : बिलासपुर में तैयार हुआ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एसपी कार्यालय, 60 कमरों वाले भवन में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा एसपी…

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement :धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है सरकार, किसानों को मिल रही 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य…

Mungeli Police
Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े

मुंगेली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के…

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : एसीबी के…

Balod Paddy Procurement Halted
Balod Paddy Procurement Halted : बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार, बालोद के 161 केंद्रों पर लटके ताले; 800 से ज्यादा किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ

Balod Paddy Procurement Halted : कृषि विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?