CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डॉक्टर पर फायरिंग और फिर लखबीर सिंह लंडा गैंग के 3 गुर्गों का एनकाउंटर, जानिए मोगा गैंगस्टर कनेक्शन की पूरी कहानी

डॉक्टर पर फायरिंग और फिर लखबीर सिंह लंडा गैंग के 3 गुर्गों का एनकाउंटर, जानिए मोगा गैंगस्टर कनेक्शन की पूरी कहानी

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

Punjab News: मोगा के कोट ई सेखा में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता तनेया के पिता डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज पर फायरिंग करने वाले हमलावरों का पुलिस ने एनकाउंटर किया. मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में सवार होकर संदिग्ध हालत में सतलुज दरिया के साथ लगते गांव भैनी के पास घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

पुलिस ने सूचना के आधार पर अलग-अलग टीम बनाकर नाकाबंदी की और तीनों को घेर लिया. इस दौरान तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली लगी. तीनों को घायल अवस्था में मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

मोगा SSP ने दी घटना की जानकारी

मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पिछले दिनों कोट ई सेखा में डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज पर फायरिंग हुई थी, जिसमें मुख्य 3 आरोपियों का मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एनकाउंटर किया. तीनों एक स्विफ्ट कार में सवार होकर संदिग्ध हालत में सतलुज दरिया के पास गांव भैनी में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर घेराबंदी की गई. तीनों आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली लगी. तीनों को घायल अवस्था में मोगा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

इन आरोपियों की हुई पहचान

तीनों आरोपियों की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ गोला, निवासी गार्डन कॉलोनी पट्टी, तरनतारन; खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश, निवासी गार्डन कॉलोनी पट्टी, तरनतारन; और गुरमंदीप सिंह उर्फ फौजी, निवासी तलवंडी शोभा सिंह, तरनतारन के रूप में हुई है. ये तीनों कनाडा-आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के साथी हैं. वारदात के दिन भी तीनों शामिल थे. गुरमंदीप सिंह और खुशप्रीत सिंह क्लिनिक पर गए थे, वहीं गुरमंदीप सिंह ने फायरिंग की थी, जबकि स्विफ्ट कार लेकर गुरलाल सिंह दूर खड़े थे और उन्होंने भागने में मदद की थी.

आरोपियों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस ने भी 7-8 राउंड जवाबी फायरिंग की. 3 साल पहले भी डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई थी और यही पुराना मामला है. आरोपियों के पास से दो पिस्टल (.30 बोर) के साथ 10 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल (.32 बोर) के साथ 3 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है. बाकी मामले की जांच जारी है.

DSP के खिलाफ गंभीर आरोप लगा 33 वर्षीया वकील और Business woman ने किया Suicide, पूछताछ करते समय कपड़े उतरवाने का आरोप, पुलिस अफसर के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR
Girlfriend ने तुड़वाए शादी शुदा प्रेमी के हाथ-पैर, आए 15 फ्रैक्चर, 7 साल से थे साथ
पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त CRPF जवान बोले- ‘पत्नी ने कहा पासपोर्ट पर ऐसा स्टांप लगाओ कि…’
सुहागरात के दिन गायब हुई दुल्हन, दो दिन बाद मिली तो हालत देख दूल्हे की निकल गई चीख
2 हजार रुपए की SIP आपको बना देगी करोड़पति! समझ लीजिए ये फॉर्मूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?