CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा, ये बड़े नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा, ये बड़े नेता होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 जुलाई सोमवार को कांग्रेस एक बड़ी सभा करने जा रही है. किसान जवान संविधान जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सम्बोधित करेंगे. उनके साथ के सी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे.

सभा के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि बारिश है, बादल हैं लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी की भविष्य की तैयारियों पर भी चर्चा होगी.

जनसभा के साथ खड़गे लेंगे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक

जनसभा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी लेंगे. इसको लेकर सचिन पायलट ने कहा कि बैठक में कांग्रेस की दशा और दिशा तय की जाएगी .आने वाले समय में कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ेगी, इसको लेकर चर्चा होगी. सचिन पायलट ने कहा कि जिन मुद्दों को सामने रखकर बीजेपी सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों में वह फेल हो चुकी है और इसलिए अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी करेगी.

बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

सचिन पायलट ने कहा कि बारिश हो रही है, उम्मीद है कल बारिश नहीं होगी. लेकिन उसके बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. हमारा एक एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है.ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान को बचाने की दिशा में एक कदम है. पायलट ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश लेकर अपने क्षेत्र में जाएगा.

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर गम्भीर सवाल खड़े हैं- सचिन पायलट

सचिन पायलट ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग जो काम कर रहा उसके चलते बिहार की जनता के मन में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब समय नही बचा कि मतदाता सूची में एक एक मतदाता का वेरिफिकेशन किया जा सके.सचिन पायलट ने कहा कि ये निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि एक एक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके. पूरे विपक्ष ने मतदाता सूची के संशोधन का विरोध किया है.

शपथ के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, CM साय ने दी बधाई
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
आधी रात को हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों की दिल्ली पुलिस संग मुठभेड़, रोहतक हत्याकांड में चल रहे थे फरार
अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैसले की वजह है बड़ी
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बना कानून, राजपत्र में प्रकाशन-जानिए सजा का प्रावधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?