CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RSS की 3 दिन तक चली बैठक, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर धर्मांतरण तक… इन मुद्दों पर हुई खुलकर चर्चा

RSS की 3 दिन तक चली बैठक, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर धर्मांतरण तक… इन मुद्दों पर हुई खुलकर चर्चा

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

RSS की तीन दिनों तक चली अखिल भारतीय प्रचारक बैठक रविवार को शाम खत्म हुई. यह बैठक दिल्ली के केशवकुंज में 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चली. बैठक में मुख्य तौर पर संघ शताब्दी वर्ष को लेकर अक्टूबर से देशभर में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. लेकिन संघ के अपने कार्यक्रमों के अलावा देश की तमाम आंतरिक और ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा की गई.

सूत्रों के मुताबिक संघ शताब्दी वर्ष के अलावा कनाडा और अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले के साथ-साथ बांग्लादेश में हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर भी चर्चा की गई. बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चर्चा की गई.

ऑपरेशन सिंदूर पर भी की गई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती राज्यों में उपजी परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई. भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में सीमावर्ती राज्यों में काम करने वाले प्रांत प्रचारकों ने अपना पक्ष रखा और ऐसी परिस्थितियों में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा सकने वाले कार्यों के बारे में भी चर्चा की.

डिजिटल का पारिवारिक मूल्यों पर प्रभाव

बैठक में डिजिटल प्रभाव से पारिवारिक मूल्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई. साथ ही भविष्य में इसके प्रभाव को कम करने को लेकर क्या किया जा सकता है, इस बारे में बैठक में विस्तार से चर्चा की गई. डिजिटल तकनीक का जरूरत से ज्यादा उपयोग परिवार के किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देता हैं. इसलिए समाज को इसके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए.

राजनीतिक विषयों पर की गई चर्चा

आरएसएस की इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई. राजनीतिक कारणों से उत्पन्न भाषा और जाति विभेद को कम करने और सामाजिक ताना बाना को मजबूत करने पर चर्चा की गई. सामाजिक समरसता को बढ़ावा कैसे दिया जाए इस बात पर भी ध्यान दिया गया.

बैठक में आरएसएस के 11 क्षेत्र और 46 प्रांतों के प्रचारक शामिल हुए. इस बैठक का नेतृत्व सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा किया गया.

Budget 2026 Live Updates: आज पेश होगा आम बजट, ऐसे देखिए हर पल की जानकारी
आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू होने के संकेत, मोदी कैबिनेट में हुई चर्चा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी
वर्शिप एक्ट को लेकर SC में एक और याचिका दाखिल, CJI बोले- हम नहीं सुनेंगे पर…
अजमेर शरीफ दरगाह विवाद : हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नहीं दी राहत, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप, झांसी रेलवे स्टेशन बना छावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?