CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ में फंसे 17 लोग रेस्क्यू, कई जगह गिरी दीवारें – देखें तस्वीरें

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ में फंसे 17 लोग रेस्क्यू, कई जगह गिरी दीवारें – देखें तस्वीरें

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ (कोरबा/बिलासपुर) में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले 24-48 घंटों तक और भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। राज्य के कोरबा और बिलासपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

Contents
  • कोरबा: बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण, 10 घंटे बाद रेस्क्यू
  • बिलासपुर में गिरी दीवार, ऑटो क्षतिग्रस्त
  • प्रशासन का अलर्ट पहले ही जारी

कोरबा: बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण, 10 घंटे बाद रेस्क्यू

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ढुकुपथरा और लब्दापारा गांवों के 17 ग्रामीण रविवार को खेती करने गए थे, लेकिन अचानक आई बाढ़ में फंस गए। सूचना मिलने पर कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर सेना और राज्य आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

10 घंटे की मशक्कत के बाद आज तड़के 3 बजे सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम का आभार जताया।

बिलासपुर में गिरी दीवार, ऑटो क्षतिग्रस्त

बिलासपुर में तेज बारिश के कारण एक दीवार ढह गई, जिसका मलबा नीचे खड़ी ऑटो पर गिरा और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

प्रशासन का अलर्ट पहले ही जारी

जिला प्रशासन ने शनिवार को ही नदी-नालों और तटीय इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। मुनादी, मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया था।

जुनवानी सतनामी पारा की बजबजाती गलियां देख हैरान हुए विधायक, तत्काल नाली निर्माण के दिए निर्देश
गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहन रवाना
फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर-पुलिसकर्मी समेत 17 गिरफ्तार
Oil Palm Farming : छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम खेती से हर साल कमाएं लाखों रुपये, सरकार दे रही प्रोत्साहन
SIR In Rajasthan : मतदाता डेटा अपलोड करते समय BLO की गई जान, परिवार ने लगाए ये आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Divider Construction
Road Divider Construction : धमतरी में 1 करोड़ से ऊंचे होंगे सड़क के डिवाइडर, मवेशियों से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक

धमतरी शहर में सड़क हादसों का खतरा कम…

Kasdol Fire Incident
Kasdol Fire Incident : कसडोल में मोबाइल-कंप्यूटर दुकान में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में रविवार तड़के…

Chhattisgarh Cricket Team
Chhattisgarh Cricket Team : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 17 साल के विकल्प तिवारी को मिली कप्तानी

विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़…

Ahiwara Farmers
Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर

अहिवारा तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर धान…

Balodabazar Theft Case
Balodabazar Theft Case : बलौदाबाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी

बलौदाबाजार शहर में तीन अलग-अलग दुकानों के शटर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?