CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Purnia Witch Killing : सैकड़ों की भीड़ ने डायन बता महिला समेत परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाया

Purnia Witch Killing : सैकड़ों की भीड़ ने डायन बता महिला समेत परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाया

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई| Purnia Witch Killing : बिहार में पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव में अंधविश्वास में एक 70 वर्षीया वृद्धा को डायन बताकर रविवार देर रात उनके घर पर लगभग 200 ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। महिला सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर दूसरी जगह पर ले जाया गया। इसके बाद पांचों के साथ मारपीट की और सभी को जिंदा जला दिया।

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर जेसीबी की सहायता से शवों को जमीन में गाड़ दिया गया। मृतका का पोता सोनू कुमार बचकर भाग निकलने में सफल रहा। उसने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ओझा का काम करने वाले नकुल उरांव सहित एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से गांव के सभी लोग गायब हैं। घरों में ताला लटक रहा है।

मरने वालों में विधवा कातो देवी, उनके पुत्र बाबूलाल उरांव व उनकी पत्नी सीता देवी, बाबूलाल के पुत्र मनजीत कुमार व पुत्रवधू रानी देवी शामिल हैं। पुलिस आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के घर आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि श्वान दस्ते की मदद से पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। किशोर के बयान के आधार पर केस करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ओझा ने भड़काया: बाबूलाल उरांव के दूसरे पुत्र सोनू ने पुलिस और लोगों को बताया कि गांव में एक परिवार का बच्चा लंबे समय से बीमार था। गांववालों को शक था कि उनकी दादी कातो देवी डायन है और उसी ने बच्चे को बीमार कर दिया है। रविवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ओझा का काम करने वाले नकुल उरांव ने बैठक बुलाई और लगभग 200 ग्रामीणों को वृद्धा के विरुद्ध भड़काया।

ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उनके घर पर धावा बोला और पांचों लोगों का अपहरण कर दूसरी जगह ले गए। इसके बाद पांचों के साथ मारपीट की गई और जिंदा जला दिया गया। सोनू को ग्रामीण नहीं देख पाए थे। वह वहां से भागकर सोमवार की सुबह अपनी ननिहाल वीरपुर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद ननिहाल वालों व सोनू ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आधा दर्जन थानों की पुलिस ने शवों की तलाश शुरू की।

Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला
Ambuja Cement : अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, गार्ड पर पाइप से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव पुलिस भर्ती घोटाले में एक और गिरफ्तारी:कवर्धा की महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी जेल में..
Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
CG BrEaKiNg 🛑 कुंए में मिली 25 दिन की मासूम बच्ची की लाश 🛑 रविवार की रात हुई थी गायब 🛑 हल्ला हुआ “भूत उठा ले गया”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Service Campaign
Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए

नंदिनी अहिवारा में गांधी जयंती के अवसर पर…

Birthday Celebration
Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन

नंदिनी अहिवारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक…

Chhattisgarh Coal Scam
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई…

Railway Supervisor
Railway Supervisor : कोरबा में रेलवे सुपरवाइजर से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 5 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। कोरबा के कटघोरा थाना…

E Challan CG
E Challan CG : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा ई-चालान, राजनांदगांव में नई व्यवस्था शुरू

राजनांदगांव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?