CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्णिया कांड: 300 की भीड़, 4 घंटे बहस और मौत की सजा का ऐलान; 5 हत्याएं… टेटगामा गांव के खूनी खेल की कहानी

पूर्णिया कांड: 300 की भीड़, 4 घंटे बहस और मौत की सजा का ऐलान; 5 हत्याएं… टेटगामा गांव के खूनी खेल की कहानी

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बिहार के पूर्णिया में राजीगंज पंचायत है. इस पंचायत के टेटगामा गांव में वार्ड-10 है. यहां मातमी सन्नाटा पसरा है. यहां रविवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद गांव के अधिकतर लोग घरों पर ताला लगाकर गायब हैं. गलियों में पुलिस गश्त कर रही है. पुलिस ने इस मामले में 23 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.

अंधविश्वास की वजह से बाबूलाल उरांव (पति), सीता देवी (पत्नी), मो कातो (मां), रानी देवी (बहू) और मनजीत (बेटा) को जिंदा जला दिया गया. पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर सिर्फ जले हुए कपड़े मिले. वहां पर मकई के डंठल रख दिए गए थे. डीआईजी प्रमोद कुमार, डीएम अंशुल कुमार और एसपी सहरावत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है. जली हुईं लाशों को तालाब में फेंक दिया गया था. तालाब जलकुंभी से भरा हुआ था. लाशें जलकुंभी में ही दबी हुई पुलिस को मिलीं.

हत्याकांड के पीछे की मूल वजह क्या?

टेटगामा वार्ड-10 में रामदेव उरांव का परिवार रहता है. रामदेव का बेटा बीमार चल रहा था. परिवार ने बेटे की झाड़फूंक कराई थी, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती ही गई और उसकी मौत हो गई. रामदेव को गांव के ही बाबूलाल उरांव और उसके परिवार पर तंत्र-मंत्र और काले जादू का शक था. उसने आरोप लगाया कि बाबूलाल के परिवार ने काला जादू कर उसके बेटे को मार दिया. परिवार की महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया.

रात में बैठी पंचायत

गांव में ही रविवार रात नौ बजे पंचायत बैठी. आसपास के लगभग तीन गांवों के 300 लोग इस पंचायत में शामिल हुए. दो घंटे तक पंचायत बैठी. पंचों ने एक स्वर में बाबूलाल और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद रात लगभग एक बजे पांचों सदस्यों को उनके घर से लगभग 50 फीट दूरी पर ले जाया गया. पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर रस्सी से बांध दिया गया. इसके बाद इन्हें जिंदा जला दिया गया.

वारदात के वक्त सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे. परिवार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा. भीड़ में से कोई भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. वो रोते रहे, चिल्लाते रहे, गिड़गिड़ाते रहे…सब उन्हें जिंदा जलते देखते रहे.

पुलिस ने गांव के डीलर से की बात

इस घटना पर पुलिस के सामने गांव का कोई व्यक्ति बोलने को तैयार नहीं हो रहा है. पुलिस ने गांव के डीलर से भी बात की है, लेकिन वो भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है. अफसरों ने उसकी फटकार भी लगाई है. पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है और जांच के लिए भेजा है.

बाबूलाल उरांव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था. बाबूलाल मजदूरी करके घर चलाता था. ये भी कहा जा रहा है कि वो झाड़फूंक भी करता था. इस घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. 300 लोगों की भीड़ ने पांच लोगों को जिंदा जला दिया, इसकी भनक स्थानीय पुलिस को कैसे नहीं लगी. एसडीपीओ पंकज शर्मा ने कहा है कि अंधविश्वास की वजह से पांच लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी
तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विवाद: छात्रों और पुलिस में टकराव, बुलडोजर को रोकने का प्रयास
बिहार में थानेदार बना हैवान! रिक्शा चालक से जाति पूछकर चटवाया थूक, मारकर उधेड़ दी चमड़ी
इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?