CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले बाबूलाल को पीटा, फिर भाभी-भाई, मां और दादी को…बांधकर जिंदा जलाया; वो चश्मदीद जिसने देखा पूर्णियां कांड?

पहले बाबूलाल को पीटा, फिर भाभी-भाई, मां और दादी को…बांधकर जिंदा जलाया; वो चश्मदीद जिसने देखा पूर्णियां कांड?

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बिहार के पूर्णिया के टेटगामा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या ने हिला कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में 23 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. दो लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है. मृतकों में बाबूलाल उरांव (पति), सीता देवी (पत्नी), मो कातो (मां), रानी देवी (बहू) और मनजीत (बेटा) शामिल हैं. जिस समय भीड़ रविवार रात पांचों को जिंदा जला रही थी, उसी वक्त 12 साल का एक बच्चा छिपकर ये सब देख रहा था. गनीमत रही कि भीड़ की नजरों से वह बच गया, नहीं तो इसकी भी हत्या हो जाती. इस बच्चे ने अब उस वारदात की पूरी कहानी पुलिस को बताई है.

बच्चे का नाम सोनू है, जोकि मृतक बाबूलाल उरांव का बेटा है. उसने बताया कि रविवार रात को लगभग 10 बज रहे थे. इसी बीच, गांव के कई लोग अचानक ही घर पर धमक पड़े और हंगामा करने लगे. पिता बाबूलाल के साथ मारपीट की. उस समय घर में भाई, भाई, मां और दादी भी मौजूद थे. गांववालों ने इनके साथ भी मारपीट की.

मैंने घरवालों को जिंदा जलते देखा’

सोनू ने बताया कि रात के करीब एक बज रहे थे. मारपीट के बाद भाई, भाई, मां-पापा और दादी को गांववालों ने एक खंभे से बांध दिया. पांचों पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. मेरे घरवाले जल रहे थे, ये मैं अपनी आंखों से देख रहा था.

कैसे खुद की बचाई जान?

सोनू के मुताबिक, एक महिला उसके पास आई और बोली कि यहां से चले जाओ, नहीं तो तुम्हें भी गांववाले जला देंगे. इसके बाद वह वहां से भाग गया. उसने बताया कि अगर वो नहीं भागता तो वह भी जिंदा नहीं होता. वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. गांव का कोई भी व्यक्ति इस घटना पर प्रतिक्रिया देने से बच रहा है.

गांव में पंचायत के बाद पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या

बीते रविवार को टेटगामा गांव में एक परिवार पर अंधविश्वास का आरोप लगाकर घर के पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर गांव में एक पंचायत भी हुई थी. बताया जा रहा है कि इस पंचायत में करीब 300 लोग शामिल हुए. पंचायत के बाद बाबूलाल उरांव और उसके परिवार के चार सदस्यों की जलाकर हत्या कर गई.

नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान”
“टायसन की गोली नाम-पता नहीं पूछती…” – कानपुर में D-2 गैंग के शूटर ने दी जान से मारने की धमकी
श्रावस्ती में अवैध मदरसों पर योगी सरकार एक्शन, 80 सील, 11 को बुलडोजर से किया ध्वस्त
CG Congress News : दुर्ग बालोद कोरबा सहित कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्ष बदले गए, नवनियुक्त अध्यक्ष 3 अप्रैल को करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात
UP Panchayat Election 2025: यूपी पंचायत चुनाव में और कठिन होगी लड़ाई, राजा भैया ने कर दिया बड़ा ऐलान, दिए ये निर्देश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Police Officer
Fake Police Officer :  सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को ले गया गेस्ट हाउस, फर्जी पुलिस अधिकारी सूरत से गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में सरकारी नौकरी दिलाने…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant :  भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक एसएन बोस का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक…

Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज
Vijay Baghel Election Petition : हाई प्रोफाइल चुनाव याचिका में सांसद विजय बघेल की गवाही, भूपेश बघेल के वकीलों ने किए सवाल; कोर्ट में सीलबंद मोबाइल भी हुआ चार्ज

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पाटन विधानसभा चुनाव (Vijay…

Durg Police
Durg Police :  भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त

अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार
Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

बीजापुर के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई (Bijapur…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?