CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खड़गे ने मुर्मू को ‘मुरमा’ कह दिया:मल्लिकार्जुन ने शाह के CG दौरे पर कहा- यहां उनका ससुराल है क्या; BJP ने बताया दलित विरोधी

खड़गे ने मुर्मू को ‘मुरमा’ कह दिया:मल्लिकार्जुन ने शाह के CG दौरे पर कहा- यहां उनका ससुराल है क्या; BJP ने बताया दलित विरोधी

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 जुलाई |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया, लेकिन उन्होंने मुर्मू की जगह मुरमा कह दिया।

उन्होंने कहा कि मुरमा और कोविंद को भाजपा राष्ट्रपति पद तक पहुंचाने के दावे करती है। उन्हें राष्ट्रपति बनाया मगर इसलिए बनाया गया ताकि हमारे संसाधनों को छीना जा सके। इस बयान को भाजपा ने दलित विरोधी बताया है।

अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने यह भी कहा था कि अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ आते हैं। वह बार-बार क्यों आते हैं क्या यहां उनका घर है क्या उनका यहां ससुराल है ? इन दोनों बातों पर BJP ने कड़ा एतराज जताया है। मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि खड़गे बताएं कि जब घर न ससुराल तो राहुल बार-बार विदेश क्यों जाते हैं?

भाजपा अध्यक्ष किरण देव बोले…

खड़गे के बयान पर BJP अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना, कांग्रेस के डीएनए में जमी घोर-आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

क्या खड़गे अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगेंगे? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता इस बयान की निंदा करेंगे? क्या स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी से निकाला जाएगा?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का देश की महामहिम को राष्ट्रपत्नी कहना, अजय कुमार का माननीय राष्ट्रपति मुर्मू को ‘ईविल माइंडसेट’ बताना और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अभद्र टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि यह कांग्रेस की सोची-समझी मानसिकता है।

किरण देव ने कहा आज पूरा देश, हर नागरिक, आदिवासी समाज, दलित समाज और महिलाएं इस बयान की निंदा कर रहे हैं। खड़गे ने माननीय राष्ट्रपति के नाम को अशोभनीय तरीके से बोलते हुए कहा कि “मुरमा जी को हमने राष्ट्रपति बनाया।” उन्होंने ‘आदरणीय’ या ‘माननीय’ नहीं कहा, न ही ‘द्रौपदी मुर्मू’ जी कहा।

इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम को अशोभनीय तरीके से संबोधित किया और कहा कि “हमने राष्ट्रपति बनाया, क्यों बनाया? हमारे लिए बनाया? हमारी संपत्ति छीनने के लिए बनाया? हमारे जंगल छीनने के लिए बनाया?” देव ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रपति को ‘भूमाफिया’ तक कह देते हैं। कहते हैं कि क्या उन्हें हमारी संपत्ति और जंगल छीनने के लिए बनाई गई हैं?

शाह के ससुराल वाले बयान पर BJP का जवाब

खड़गे ने पूछा था अमित शाह के बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं क्या उनका यहां ससुराल है। इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है, शेर के दहाड़ने से सियार भागते है, सियारों के चिल्लाने से शेर नहीं भागते। खड़गे बताएं कि जब घर न ससुराल तो राहुल बार-बार विदेश क्यों जाते हैं?

स्तरहीन और ओछी राजनीतिक सोच – BJP

केदार कश्यप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरों पर उठाए गए सवाल को कांग्रेस की स्तरहीन और ओछी राजनीतिक सोच का परिचायक बताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जैसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे शाह को देश के कई क्षेत्रों में बार-बार दौरा करना होता है और छत्तीसगढ़ में नक्सली उन्मूलन का अभियान चल रहा है इसलिए उसकी रणनीतिक समीक्षा के लिए शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो खड़गे के पेट में एकाएक मरोड़ क्यों उठ गया?

मंत्री ने कहा- जिस तरह प्रदेश के कांग्रेस नेता नक्सलियों के समर्थन में बयानबाजी करते रहते हैं, क्या यह सवाल पूछकर खड़गे भी ‘नक्सलियों से भाईचारा निभाने की कांग्रेसी परंपरा’ का निर्वहन कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस कदर फोबिया हो गया है कि सोते जागते कांग्रेसी उनकी स्तरहीन आलोचना करते हैं। उनके हर काम पर सवाल उठाते हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह शेर की तरह निर्भीक होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे देश को यह भी बताएं कि उनके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार विदेश क्यों जाते हैं?

उन देशों में भी राहुल गांधी का घर या ससुराल तो नहीं है। राहुल गांधी तो संसद का सत्र चलता रहता है तब विदेश चले जाते हैं, यहां कोई आंदोलन चलता रहता है तो विदेश चले जाते हैं, देश में बड़ी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं तो वह विदेश चले जाते हैं और वहां जाकर भी वे सिवाय भारत और भारतीय संवैधानिक ढांचे के खिलाफ कहने के अलावा और कुछ नहीं करते।

CG News : राजधानी में अधेड़ महिला से गैंगरेप, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Amit Kataria : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा 50-बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, प्रस्तावित स्थल का अमित कटारिया ने किया निरीक्षण
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Triple murder case in land dispute : हाईकोर्ट ने पिता-पुत्र की सजा बरकरार रखी, अपील खारिज
Bastar Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की, दो लोग हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?