CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में DSP का बनाया फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट:परिचितों को मैसेज भेजकर की पैसों की डिमांड, ठगी की कोशिश का केस दर्ज

बिलासपुर में DSP का बनाया फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट:परिचितों को मैसेज भेजकर की पैसों की डिमांड, ठगी की कोशिश का केस दर्ज

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 जुलाई |

बिलासपुर में पदस्थ DSP रश्मित कौर चावला के नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की गई है। उनके परिचितों को मैसेज कर फर्नीचर बेचने समेत कई तरीकों से पैसों की डिमांड की जा रही है। इस मामले में DSP ने थाने में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रश्मित कौर चावला एसपी ऑफिस में DSP के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उनके परिचित कौशलेंद्र सारथी ने जानकारी दी है कि, उनके नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बना है। उनके वॉट्सऐप से मैसेज आया कि, उन्हें पुराने फर्नीचर बेचना है। मैसेज देखकर कौशलेंद्र को हैरानी भी हुई। जिसके बाद उन्होंने स्क्रीन शॉट लेकर उन्हें शेयर किया।

अलग-अलग तरीके से ठगी कोशिश

इस तरह से ठग पुलिस अफसरों के नाम पर अकाउंट बनाकर अलग-अलग तरीकों से ठगी की कोशिश करते हैं। उनके परिचितों को अपनी जरूरत बताकर पैसों की डिमांड की जाती है। कई बार अनजाने में बिना तस्दीक किए परिचित पैसे भी ट्रांसफर कर देते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

DSP ने थाने में दर्ज कराया केस

कौशलेंद्र को पता है कि, DSP रश्मित कौर चावला का स्टेटस क्या है। लिहाजा, वो ठग के झांसे में नहीं आए। उन्होंने सीधे DSP को इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर पुराने फर्नीचर बेचने का प्रयास कर रहा है।

DSP ने तत्काल अकाउंट की तस्दीक करने की कोशिश की। उन्होंने पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके जान पहचान वालों को ठगने का प्रयास कर रहा है। स्क्रीन शॉट के साथ डीएसपी ने तत्काल घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ऑनलाइन शॉपिंग एप सर्फिंग करने वाले बन रहे शिकार

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप सर्फिंग करने वाले ऐसी ठगी के शिकार बन रहे हैं। इसके अलावा जिनके कांटेक्ट और फ्रेंड लिस्ट में लोग ज्यादा है। उनके नाम पर भी फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की जा रही है। इससे बचने के लिए सोशल मीडिया के यूजर्स को समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहना चाहिए।

Bilaspur Madgaon Special Train : बिलासपुर–मडगांव के बीच 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, चार फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा
BR Goyal IT Raid Bilaspur : सड़क ठेकेदार BR गोयल के ठिकानों पर IT की रेड
घूमने गया था कपल, अचानक पहुंच गए 3 लोग, बॉयफ्रेंड को बंधक बना गर्लफ्रेंड से रेप, थाने में घरवालों ने किया हंगामा
Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई
Diwali Special Trains India : दीपावली व छठ पर घर पहुंचाने को विशेष ट्रेनें लगाएंगी 349 फेरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?