CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Consumer Forum Order CG : बीमार खरगोश बेच उपभोक्ता से ठगी, आयोग ने अब इतने ज्यादा पैसे लौटाने का दिया आदेश

Consumer Forum Order CG : बीमार खरगोश बेच उपभोक्ता से ठगी, आयोग ने अब इतने ज्यादा पैसे लौटाने का दिया आदेश

By Newsdesk Admin
11/07/2025
Share
Consumer Forum Order CG
Consumer Forum Order CG

सीजी भास्कर, 11 जुलाई| Consumer Forum Order CG : खरगोश पालन के लिए अस्वस्थ खरगोश दिये जाने संबंधी मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (Consumer Forum Order CG) बलौदाबाजार ने विक्रेता शिओम एग्रो फार्म को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए क्रय किये गये खरगोशों की मुल्य राशि का 70 प्रतिशत राशि 21,350 एवं अन्य व्यय प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले में उपभोक्ता विवेक निराला ने विक्रेता शिओम एग्रो फार्म द्वारा विज्ञापन क़ो पढ़कर संपर्क किया। विक्रेता व्यवसायी द्वारा खरगोशो पर निःशुल्क बीमा तथा सारे खरगोश मर जाने पर लागत का 70 प्रतिशत वापस किये जाने के संबंध में बताया जिससे प्रभावित होकर आवेदक ने कुल 19 नग खरगोश क्रय किया। बाद में ज्ञात हुआ कि खरगोश अस्वस्थ थे। विक्रेता को जानकारी देने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई।

कुछ समय पश्चात समस्त खरगोश मर गये परंतु व्यवसायी द्वारा लागत का कोई पैसा उपभोक्ता को वापस नहीं किया गया। उपभोक्ता द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (Consumer Forum Order CG) बलौदाबाजार में शिकायत प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल व सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला एवं श्रीमती शारदा सोनी ने उभयपक्ष की सुनवाई एवं दस्तावेजों का सुक्ष्म परिशीलन पश्चात् मामले में निष्कर्ष दिया कि ब्रोसर में उल्लेखित नियमावली के अनुसार मृत्यु पर 70 प्रतिशत राशि वापस किये जाने का उल्लेख है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बीमारी से ग्रस्त अस्वस्थ खरगोश उपभोक्ता को दिया गया जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसी दशा में विक्रेता शिओम एग्रो फार्म ग्राम देवदा, आरंग को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए उपभोक्ता को क्रय किये गये खरगोशों की मुल्य राशि का 70 प्रतिशत राशि 21,350 एवं मानसिक तथा आर्थिक क्षति के रूप में 5000,वाद द व्यय के रूप में 2,000 रूपये आदेश दिनांक से 45 दिन के भीतर प्रदाय किये जाने का निर्णय सुनाया।

कोरिया में बेटियों की सुरक्षा की बड़ी पहल: 14–15 साल की किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन
Major blow to terrorist network : लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी की हत्या
चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Paddy Scam : धान खरीदी में आखिर कहां गायब हुए करोड़ों रुपये, जांच के बाद अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Irrigation Project : किसानों के लिए बड़ी सौगात, जलाशय और नहर सुधार पर खर्च होंगे करोड़ों, खेती को मिलेगा नया सहारा

सीजी भास्कर, 19 जून। कांकेर जिले के किसानों…

Raipur Labour Protest News : रायपुर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

सीजी भास्कर, 19 जून। नगर पालिका निगम रायपुर…

Illegal Sand Mining : सुबह 6 बजे चला बड़ा अभियान, रेत से भरे वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, चालक छोड़कर भागे गाड़ियां

सीजी भास्कर, 19 जून। बलौदाबाजार जिले में अवैध…

Chhattisgarh Paddy Procurement Model
Chhattisgarh Paddy Procurement Model : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ की कृषि…

Chhattisgarh UCC
Chhattisgarh UCC : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, मानसून सत्र तक आ सकती है समिति की रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ में Chhattisgarh UCC…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?