CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PF ट्रांसफर की टेंशन खत्म! EPFO लाया ऑनलाइन सुविधा, अब घर बैठे नए PF खाते में पैसा ट्रांसफर करें, मिलेगा बंपर फायदा

PF ट्रांसफर की टेंशन खत्म! EPFO लाया ऑनलाइन सुविधा, अब घर बैठे नए PF खाते में पैसा ट्रांसफर करें, मिलेगा बंपर फायदा

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई अक्‍सर कर्मचारी अपनी नौकरी बदलने के साथ ही PF पैसा ट्रांसफर को लेकर परेशान रहते हैं. लेकिन अब ये सुविधा ज्‍यादा आसान हो गई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा प्रोवाइड कराता है. इस सर्विस के जरिए कर्मचारी रिटायरमेंट सेविंग को प्रभावित किए बगैर अपने PF बैलेंस को नए कंपनी के पास आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.इस प्रॉसेस की वजह से आपको चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है और आपका डिपॉजिट तेजी से बढ़ता है.

इसके अलावा, यह अनावश्‍यक कटौती से भी बचाता है, जो पेंशन नियम के तहत लागू होता है. साथ ही यह आपकी नौकरी बदलते समय आपका वित्तीय भविष्य भी सुरक्षित रखता है. EPFO ने अपने पोर्टल पर उपलब्‍ध ऑनलाइन सिस्‍टम के जरिए PF ट्रांसफर प्रॉसेस को सरल बना दिया है.कैसे ऑनलाइन ट्रांसफर होगा अकाउंटसदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए और उनके आधार, बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.ईपीएफओं मेंबर पोर्टल (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें.अब यूजर्स ‘एक सदस्‍य एक पीएफ अकाउंट’ सेवा के जरिए ट्रांसफर रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं.इस सिस्‍टम में यूजर्स को अपने पर्सनल और रोजगार संबंधी डिटेल को वेरिफाई करना होगा.

क्‍लेम के वेरि‍फिकेशन के लिए नियोक्‍ता को सेलेक्‍ट करना होगा और अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के माध्‍यम से प्रॉसेस को प्रमाणित करना होगा.फिर आप फॉर्म 13 भरकर सबमिट कर सकते हैं, जिसके बाद आपका पीएफ अकाउंट ट्रांसफर हो जाएगा.इस प्रॉसेस से ट्रांसफर के लिए पहले लगने वाला समय और प्रयास कम हो जाता है, जिससे यह प्रॉसेस कई कर्मचारियों के लिए पसंदीदा विकल्‍प बन चुका है.EPFO अकाउंट ट्रांसफर के नियम गौरतलब है कि पीएफ को सफलतापूर्वक ट्रांसफर करने के लिए, पिछले नियोक्ताओं को सिस्टम में एग्जिट की डेट अपडेट करनी होगी. यह EPFO पोर्टल पर ‘मैनेज > मार्क एग्जि‍ट’ विकल्प के जरिए किया जा सकता है. यह गौर करना बेहद जरूरी है कि पिछले PF अकाउंट के लिए केवल एक ही ट्रांसफर रिक्‍वेस्‍ट किया जा सकता है.

EPFO यह सुनिश्चित करता है कि क्‍लेम का स्‍टेटस चेक करना चाहिए और अगर ट्रांसफर ऑनलाइन होता है, तो फिजिकल तौर पर फॉर्म 13 जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है. हालांकि कई UAN या छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों में रोजगार के मामलों में फॉर्म 13 के साथ एक ऑफलाइन मैन्युअल प्रॉसेस आवश्‍यक हो सकती है.EPFO लॉन्‍गटर्म बेनिफिट को बढ़ाने के लिए पीएफ अकाउंट्स एक अकाउंट से जोड़ने पर जोर देता है. संगठन के अनुसार, पीएफ अकाउंट निकालने के बजाय उसे ट्रांसफर करने से सदस्‍य को चक्रवृद्धि ब्‍याज का लाभ मिलता है, जिससे अमाउंट तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है.एक अकाउंट होने से क्‍या लाभ? अकाउंट ट्रांसफर से न सिर्फ रिटायरमेंट फंड तेजी से बढ़ता है, बल्कि कर्मचारी टैक्‍स बचत जैसे लाभ भी पाता है. एक अकाउंट बनाए रखने से कर्मचारी अपनी सेविंग ग्रोथ पर बेहतर नजर रख सकते हैं और अपने वित्तीय भविष्‍य के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं.

CBSE Schools CCTV : सीबीएसई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना हुआ अनिवार्य
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
Montha Cyclone : Montha Cyclone मोंथा तूफान का असर…! ओडिशा के रायगढ़ा में रोकी गईं कई यात्री ट्रेनें, विमान सेवाएं भी रद्द
Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश
Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?