CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी-भोजपुरी बुलवाने पर विवाद, शिवसेना-MNS वर्कर्स ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, माफी मंगवाई

महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी-भोजपुरी बुलवाने पर विवाद, शिवसेना-MNS वर्कर्स ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, माफी मंगवाई

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने उस ड्राइवर को मराठी भाषा और महाराष्ट्र के खिलाफ कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने के आरोप में सरेआम पीटा और उससे माफी मंगवाई.

कुछ दिन पहले, विरार स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक और एक दोपहिया सवार युवक के बीच मराठी भाषा को लेकर विवाद हुआ था. रिक्शा चालक युवक को धमकाते हुए मराठी भाषा में बात करने का विरोध करता हुआ नजर आया था. रिक्शा चालक ने युवक को धमकाते हुए भोजपुरी और हिंदी बोलने के लिए मजबूर भी किया था.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना विरार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त सड़क पर हुई. बताया गया कि ड्राइवर, जो कि बाहर से आया प्रवासी है, उसने मराठी भाषा, महाराष्ट्र राज्य और मराठी आइकॉन्स के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी. दावा है कि इसका एक अलग वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिससे स्थानीय राजनीतिक संगठनों और लोगों में नाराजगी थी.

शनिवार को एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने उस ऑटो ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उसे सार्वजनिक रूप से एक व्यक्ति और उसकी बहन से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया, जिनसे उसने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. इसके अलावा, उससे महाराष्ट्र और उसकी संस्कृति का भी सार्वजनिक रूप से ‘अपमान’ करने के लिए माफी मंगवाई गई.

शिवसेना (UBT) की प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करेगा, तो उसे शिवसेना के तरीके से जवाब मिलेगा. हम चुप नहीं बैठेंगे.” उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के खिलाफ बोलने की ‘हिम्मत’ दिखाई थी, इसलिए उसे ‘सबक सिखाया गया’ और लोगों से माफ़ी मंगवाई गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें वीडियो की जानकारी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. इस कारण अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है.

Venezuela Doublet Earthquake : दो घंटे में तीन बड़े भूकंपों से दहली दुनिया, दर्ज हुई दुर्लभ भूगर्भीय घटना
Gajapati Mob Lynching : अंधविश्वास बना मौत का कारण, युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटकर डैम में फेंका शव
Sheikh Hasina Death Penalty :  शेख हसीना ने की थी जिस कोर्ट की स्थापना, उसी ने सुनाई मौत की सजा
मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, FB पर LIVE आकर युवक ने खाई एक के बाद एक, पांच गोली
Instagram Reels Controversy Fatehpur: पति की अजीबोगरीब मांग, पत्नी बोली- ‘मैं ये सब नहीं करूंगी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?