CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सांप ने काटा तो थैली में बंद कर पहुंचा अस्पताल, बोला – “डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी…” देखिए विडियो

सांप ने काटा तो थैली में बंद कर पहुंचा अस्पताल, बोला – “डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी…” देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल की इमरजेंसी में सांप के काटने का इलाज कराने पहुंचा शख्स अपने साथ उस सांप को भी थैली में डाल कर ले आया। समय रहते उपचार मिलने के कारण उसकी जान अब खतरे से बाहर है।

https://fb.watch/ARTMHPRZOB

आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिले के खांजीपीर इलाके कल शाम जो घटना हुई, उसने डॉक्टरों समेत हर किसी को हैरान कर दिया। एक शख्स को सांप ने डस लिया लेकिन उसने घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए सांप को मारा नहीं, बल्कि उसे पकड़ कर एक थैली में बंद किया और लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।

शख्स जब राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा, तो हाथ में थैली लिए डॉक्टर से बोला- “डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी… जिसने मुझे काटा है, अब आप इलाज शुरू कीजिए।”

पहले तो डॉक्टर चौक गए लेकिन जैसे ही थैली में सांप को देखा, तुरंत गंभीरता को समझते हुए इलाज शुरू किया। शख्स की समझदारी की वजह से डॉक्टरों को सांप की प्रजाति पहचानने में कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू कर दिया।

समय रहते उपचार मिलने के कारण शख्स अब खतरे से पूरी तरह बाहर है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जब कोई मरीज अपने हमलावर को साथ लेकर अस्पताल आया हो।

आमतौर पर लोग घबराहट में सांप को मार देते हैं या पहचान नहीं कर पाते, जिससे इलाज में देरी होती है लेकिन इस मामले में युवक ने न केवल जान बचाई बल्कि डॉक्टरों का काम भी आसान कर दिया।

इलाज के बाद सांप को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस शख्स की सूझबूझ की सराहना की और कहा कि इस तरह के व्यवहार से गंभीर हालात में भी जान बचाई जा सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आपात स्थिति में संयम और समझदारी से काम लिया जाए तो मुश्किल हालात पर भी काबू पाया जा सकता है। घबराने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं और इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

NQAS Certification : जिला अस्पताल के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम
नदी तैरकर स्कूल पहुंचने वाले “ट्यूब मास्टर” 1994 से नहीं ली छुट्टी – एक गणित शिक्षक की मिसाल
Teacher Dismissed : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सहायक शिक्षक सेवा से बर्खास्त
Census of India : जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ का बजट मंजूर
‘ये हैं पापा से प्रताड़ित होती रही हमारी बहन…’ – सोशल मीडिया पर छिड़ा Raghavi Pratap Singh vs Brijraj Pratap Singh विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?