CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन तलाश’ बना उम्मीद की किरण, पुलिस ने 52 गुमशुदा लोगों को मिलवाया परिवार से

ऑपरेशन तलाश’ बना उम्मीद की किरण, पुलिस ने 52 गुमशुदा लोगों को मिलवाया परिवार से

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

धमतरी (छत्तीसगढ़): गुमशुदा लोगों की तलाश में धमतरी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ ने 52 बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाकर एक मिसाल कायम की है। ये ऑपरेशन न सिर्फ तकनीकी दक्षता का उदाहरण बना, बल्कि मानवता और संवेदना का भी सशक्त प्रमाण रहा। परिजनों की आंखों में आंसू थे, लेकिन इस बार ये आंसू खुशी के थे।

Contents
  • 30 दिन में 52 गुमशुदा मिले वापस
  • कोतवाली थाना बना टॉप परफॉर्मर
  • तकनीक और संवेदना का समन्वय
  • क्यों छोड़ गए थे लोग अपना घर?
  • पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत

30 दिन में 52 गुमशुदा मिले वापस

धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में 1 जून से 30 जून तक ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर के थानों को सक्रिय किया गया और उनके बीच प्रतिस्पर्धा भी रखी गई, ताकि खोज कार्य में तेज़ी लाई जा सके। नतीजा यह रहा कि 37 महिलाएं, 10 पुरुष और 5 नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित रूप से ढूंढ निकाली गईं।

कोतवाली थाना बना टॉप परफॉर्मर

इस अभियान में कोतवाली थाना ने सबसे अधिक 10 गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकाला और प्रथम स्थान प्राप्त किया। भखारा थाना (10 गुमशुदा) और कुरूद थाना (9 गुमशुदा) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बाकी 23 गुमशुदा व्यक्तियों को अन्य थाना क्षेत्रों ने तलाशा।

तकनीक और संवेदना का समन्वय

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया इनपुट, कॉल डिटेल एनालिसिस, और मानव खुफिया सूचना का इस्तेमाल किया। इसके अलावा कई मामलों में पुलिस टीमों को दूसरे जिलों और राज्यों तक जाकर पतासाजी करनी पड़ी।

क्यों छोड़ गए थे लोग अपना घर?

  • इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बनी दोस्ती के चक्कर में घर छोड़ने वाली महिलाएं।
  • कुछ युवतियां झूठे विवाह प्रस्ताव में फंस गई थीं।
  • मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग भी भटकते पाए गए।
  • पारिवारिक कलह या डांट-फटकार के कारण कई लोग घर छोड़ कर चले गए थे।

पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत

इस ऑपरेशन के सफल निष्कर्ष के बाद आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक परिहार ने सभी थाना प्रभारियों और टीमों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार वाले कार्यों में पुलिस की सक्रियता का आश्वासन दिया।

SECL Job Scam : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक से 13 लाख से अधिक की ठगी, ठेकेदार गिरफ्तार
High Court Rape Case Verdict: 20 साल पुराने मामले में आरोपी बरी, अदालत ने कहा—सहमति से बने संबंध को हर हाल में दुष्कर्म नहीं माना जा सकता
किराये के मकान में अवैध बार, 1.6 लाख की विदेशी शराब जब्त, मोबाइल खोलेगा “राज”
Mahasamund Road Accident : भीषण सड़क हादसा : ट्रक-कार टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत
Raigarh Elephant Attack  : हाथियों का तांडव, 2 की मौत, भागती महिला को कुचला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident :  बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, इलाज के दौरान युवक की मौत

बिलासपुर में मंगलवार देर रात नेहरू चौक के…

Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी
Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के कारण बारिश और तेज…

Chhattisgarh Hangman
Chhattisgarh Hangman :  छत्तीसगढ़ में जल्लाद बनने को तैयार पुलिस संघ के अध्यक्ष, सीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र

सजा सुनाए जाने के बाद अब जल्लाद की…

Balod Gangrape Case
Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की…

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में अगले साल छुट्टियों (Chhattisgarh Holiday Calendar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?