CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कनाडा वाली के चक्कर में 7 युवकों ने कैसे गंवाए करोड़ों? लड़की की फोटो से हो रही थी सगाई…तभी पहुंच गई पुलिस

कनाडा वाली के चक्कर में 7 युवकों ने कैसे गंवाए करोड़ों? लड़की की फोटो से हो रही थी सगाई…तभी पहुंच गई पुलिस

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

पंजाब के लुधियाना के खन्ना में रहने वाले मां-बेटे ने 7 युवकों को कनाडा में शादी और बसने का सपना दिखाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए. कनाडा में रह रही महिला की बेटी हरप्रीत उर्फ हैरी वीडियो कॉल और फोटो के जरिए पंजाब के युवकों से सगाई कर लेती थी. इसके बाद उसकी मां युवकों से खुद को गरीब और लाचार बताकर पैसे मांगती. कनाडा में शादी और बसने का सपना लिए युवक उसकी जाल में फंस जाते.

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मां सुखदर्शन कौर, उसके बेटे मनप्रीत सिंह और सहयोगी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हरप्रीत के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (यह एक कानूनी कर्रवाई है, जिसमें व्यक्ति को देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी जाती है. खासकर जब वह कानूनी जांच के दायरे में रहता है) जारी किया है.

अखबारों में विज्ञापन देते थे आरोपी
लुधियाना के खन्ना निवासी सुखदर्शन कौर और कनाडा में वर्क परमिट पर रह रही हरप्रीत अखबारों में विज्ञापन देती थीं. ये लोग स्थानीय मैचमेकर के माध्यम से कनाडा जाने के इच्छुक युवकों के परिवारों से संपर्क करती थीं. सुखदर्शन कौर अपनी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखती और वीडियो कॉल पर सगाई करवा देती थी. सगाई के बाद सुखदर्शन खुद को गरीब बताकर पैसों की मांग करती थी.

कैसे खुली पोल
हरप्रीत कनाडा से पढ़ाई, दवाइयों, किराए और फीस के नाम पर पैसे मंगवाती थी. पैसे मिलने के बाद वो या तो कॉल उठाना बंद कर देती या शादी की तारीख टालती रहती. इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब 27 वर्षीय जसदीप सिंह की 10 जुलाई को हरप्रीत से सगाई होने वाली थी. ये सगाई असली लड़की से नहीं बल्कि उसकी फोटो से होनी थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित को गलती से एक वॉइस नोट मिला, जिसमें पैसे वसूलने की बात साफ तौर पर रिकॉर्ड थी. मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के बाद होटल पर छापा मारा गया और रस्म को रुकवा दिया गया.

करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि मां-बेटी के बैंक खातों में पिछले दो साल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है. इस गैंग ने राजविंदर सिंह (बठिंडा), जसदीप सिंह (खन्ना), गगनप्रीत सिंह (रायकोट), कमलजीत सिंह (मोगा), रूपिंदर सिंह (शाहकोट), गोरा सिंह (मोगा) और शुद्ध सिंह (माछीवाड़ा) नाम के युवकों को अपना शिकार बनाया है.

Rahul Gandhi Punjab विवाद : “भारत में हूं तो प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर पा रहे?” पुलिस से बहस
आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा
मिनी ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 3 युवकों की मौत
ओडिशा के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 5 हजार से ज्यादा डॉक्टरों की होगी जल्द नियुक्ति
शादी के दिन हुआ ऐसा कांड कि दंग रह गए घरवाले, तीन बार बेहोश हुई दुल्हन, पिता बोले- “हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहे…!”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?