CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा’, UNSC में भारत की चेतावनी

‘जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा’, UNSC में भारत की चेतावनी

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मार्च: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर कब्जा कर रखा है, जिसे उसे खाली करना ही होगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस के दौरान यह बयान दिया.

‘पीओके खाली करना ही होगा’

इस चर्चा का विषय ‘संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अनुकूलता को बढ़ाना’ था, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर इसमें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की.

हरीश ने जवाब देते हुए कहा, ‘जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. पाकिस्तान अवैध रूप से इस क्षेत्र पर कब्जा किए हुए है, जिसे उसे तुरंत खाली करना होगा.’

‘पाकिस्तान ने फिर लिया अनावश्यक टिप्पणियों का सहारा’

भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने फिर से ‘अनावश्यक टिप्पणियों’ का सहारा लिया है, लेकिन इससे न तो उसके गैरकानूनी दावे वैध साबित होंगे, न ही उसकी स्टेट-स्पॉन्सर्ड आतंकवाद की नीति सही ठहराई जा सकती है.

हरीश ने कहा कि भारत इस मंच का ध्यान पाकिस्तान के संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे की ओर भटकने नहीं देगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस मामले में अधिक विस्तार से जवाब देने से परहेज करेगा.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद खराब हो गए रिश्ते

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था. इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंधों में और कड़वाहट आ गई और व्यापार बंद हो गया. भारत का रुख स्पष्ट है कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद, हिंसा और दुश्मनी से मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है.

बादल फटने से जम्मू-कश्मीर में हालात खराब, मदद को आगे आई भारतीय सेना, किया ये काम
PM Awas Yojana : पीएम आवास के तहत 1.41 लाख अतिरिक्त घरों के निर्माण को मंजूरी
भारतीय सेना ने कितने आतंकियों को उतारा मौत के घाट? सीएम योगी ने बताई संख्या
UP Politics : कौन होगा यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? रेस में ये 5 चेहरे सबसे आगे
पहलगाम हमले के बाद बोले BJP MP निशिकांत – “मौलिक अधिकारों के इन हिस्सों को खत्म किया जाए”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?