CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”

बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। आज लगभग डेढ़ सौ लोगों की टीम से इस्पात नगर रिसाली में अवैध कब्जेधारी हुज्जत करता रहा मगर “बुलडोजर” नहीं रूका और आखिरकार भिलाई इस्पात संयंत्र की बेशकीमती जमीन को खाली करवा लिया गया।

नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने 19 जुलाई को इस्पात नगर और रिसाली में अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की है। इस दौरान जेसीबी से स्थाई कब्जा तोड़ा गया है।

आपको बता दें कि संपदा न्यायालय के प्रकरण के आधार पर यह तोड़फोड़ कार्यवाही की गई है। रिसाली क्षेत्र के वार्ड-29, इस्पात नगर, रिसाली स्थित बीएसपी की भूमि से अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध संपदा न्यायालय द्वारा डिक्री आदेश जारी कर बेदखली का निर्देश जारी किया गया था।

आदेश के क्रियान्वयन में प्रवर्तन विभाग ने आज बेदखली कार्यवाही की है। प्रवर्तन अनुभाग की टीम सुबह 11:30 बजे इस भूमि से बेदखली कार्यवाही के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में तोड़फोड़ कर भूमि को रिक्त कराया। 

कार्रवाई के दौरान नेवई थाना प्रभारी कमल सिंह सेंगर सहित महिला पुलिस व पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यपालक मजिस्ट्रेट दिलेश्वर साहू के निर्देश पर महाप्रबंधक प्रवर्तन और पीएचडी नगर सेवाएं केके यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

बेदखली कार्यवाही के दौरान कब्जाधारियों द्वारा बनाए पक्के स्ट्रक्चर को 2 जेसीबी की सहायता से ढहाया गया। स्थल से किसी भी प्रकार के सामानों की जब्ती नहीं की गयी। कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जेधारी द्वारा कार्यवाही का विरोध किया गया तथा इंफ़ोर्समेंट टीम के साथ बहस और हुज्जत भी की।

बीएसपी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के दौरान भूमि अनुभाग के सर्वेक्षक डाकेश्वर परगनिहा, त्रिभुवन कौशिक के भूमि चिन्हांकन पश्चात आज कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही में प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों, कर्मचाारियों, निजी सुरक्षा गार्ड (महिला सुरक्षागार्ड) सहित जन. स्वा. विभाग के अधिकारियों कर्मचाारियों, भूमि अनुभाग के कार्मिकों के साथ कब्जा तोड़ने हेतु उपयोगी 2 जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली, मालवाहक आदि वाहनों के साथ लगभग 150 लोगों की टीम कार्यवाही मे शामिल रही।
इंटर पास बाबू को बना दिया Sub रजिस्ट्रार… सभी ट्रांसफर हुए रद्द, जांच के आदेश
College Campus Dog Monitoring : अब किताबें नहीं, कुत्तों की पहरेदारी करेंगे प्रोफेसर! उच्च शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला आदेश
Custom Milling Scam Bilaspur: 40 करोड़ के धान पर प्रशासन का शिकंजा, चार राइस मिल सील
RakshaBandhan2024 : इस गांव की लड़कियां अपने भाई को नहीं बांधती हैं राखी, न ही बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई राखियों से भरी नजर आती हैं, जानिए वजह….❓
CG खबर : बेख़ौफ बदमाश कार से उतरे, युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, आज कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया
Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया

सियासी विवाद (Political Controversy) को लेकर भाजपा के…

MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली
MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

मेडिकल दाखिला (MBBS Admission) प्रक्रिया में बीडीएस की…

Bhilai Election
Bhilai Election : भिलाई निकाय चुनाव- भाजपा ने कसी कमर, सभी 70 वार्डों में बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति

नगर निगम चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी…

Mahadev Satta
Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर…

BHIM MyUPI AI Assistant
BHIM MyUPI AI Assistant : BHIM MyUPI में आया AI फीचर, पेमेंट से लेकर फ्रॉड तक ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

BHIM MyUPI AI Assistant :कंपनी के अनुसार, AI…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?