CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई रूआबांधा में देर रात गर्भवती गाय को चाकू मार युवक हुआ फरार, सुबह तक पेट में चाकू फंसा रहा

भिलाई रूआबांधा में देर रात गर्भवती गाय को चाकू मार युवक हुआ फरार, सुबह तक पेट में चाकू फंसा रहा

By Newsdesk Admin
09/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र में बीती रात एक नशेड़ी युवक ने गाय के पेट पर चाकू मार दिया। जब गाय के मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस को घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें आरोपी गाय को चाकू मारते दिख रहा है।

आपको बता दें कि कल रात एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया है। घायल गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है। आरोपी ने पहले गाय को चाकू मारा और इस दौरान गाय खुद को बचाने के लिए आगे भागी तो आरोपी भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे दौड़ा। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और गौ हिंसा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।आज सुबह गाय के मालिक ने जब गाय के पेट में घुसे चाकू को देखा तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। डॉक्टर ने गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को चाकू सौंप दिया। मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो पूरी घटना कैमरे में कैद मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान रमाशंकर (27 वर्ष) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।भिलाई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि कल रात में लगभग एक बजे आरोपी रामा उर्फ रमाशंकर ने एक गाय के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। वार के बाद चाकू गाय के पेट में ही फंसा रहा जिसको डॉक्टर की टीम ने बाहर निकाल गाय का ट्रीटमेंट किया है। इस प्रकरण में प्रार्थी दुर्गेश यादव की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई है। अभी एक जुलाई से पूरे भारतवर्ष में नए कानून लागू हुए हैं जिसमें ऐसे अपराधों के लिए सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। घायल गाय का इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया गया है, गाय की हालत अभी ठीक है।

Natural Cooling Hack : गर्मियों में मटके पर क्यों लपेटते हैं बोरी? जानिए देसी जुगाड़ के पीछे का विज्ञान
लाश समझी भीड़, लेकिन निकला जिंदा… युवक का अजीबो-गरीब कारनामा, पानी में 2 घंटे तक पड़ा रहा टिंकू
Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल
3 बच्चों के पिता ने किया नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Naxal Violence End : अबूझमाड़ में बदला माहौल, 16 नक्सलियों ने डाले हथियार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Triple Murder Case
Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

Bhilai Triple Murder Case :संविधान के अनुच्छेद 72…

Shubman Gill Injury
Shubman Gill Injury : केएल राहुल ने संभाली कमान, शुभमन अभ्यास मैच से बाहर

Shubman Gill Injury :रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अगस्त…

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?