CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रही किताबें, भगवान भरोसे चल रही पढ़ाई!

सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रही किताबें, भगवान भरोसे चल रही पढ़ाई!

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन अधिकांश सरकारी स्कूलों में छात्रों को अभी तक पूरी किताबें नहीं मिल पाई हैं। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि शिक्षक भी बिना सामग्री के पढ़ाने को मजबूर हैं।

Contents
  • किताबें नहीं, पढ़ाई अधूरी
  • बच्चों ने बताई अपनी परेशानी
  • शिक्षकों ने क्या कहा?
  • शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल

किताबें नहीं, पढ़ाई अधूरी

राजेन्द्र नगर के गजानंद शास्त्री प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल का हाल देखने जब टीम मौके पर पहुंची, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के पास विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसी मुख्य विषयों की किताबें अब भी नहीं हैं। कुछ बच्चों को गिनती की किताबें मिली हैं, बाकी वे पुराने बुक्स या नोट्स के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं।

बच्चों ने बताई अपनी परेशानी

कक्षा 7वीं की छात्रा ने बताया – “हमें सिर्फ 2 किताबें मिली हैं। बाकी विषयों की पढ़ाई टीचर कभी-कभी सामान्य जानकारी देकर करते हैं, लेकिन बिना किताब के कुछ समझ नहीं आता।”
वहीं कक्षा 8वीं के छात्र ने कहा – “विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की किताबें तो हैं, पर हिंदी और संस्कृत की अब तक नहीं आईं। होमवर्क भी नहीं कर पा रहे।”

शिक्षकों ने क्या कहा?

शिक्षकों का कहना है कि उन्हें जितनी किताबें डिपो से प्राप्त हुई थीं, वे बांट दी गई हैं। पर कई किताबों में बारकोड न होने के कारण स्कैनिंग नहीं हो पाई है। कुछ बच्चों के नाम किताब वितरण रिकॉर्ड में स्कैन नहीं हो पाने से वितरण रुका हुआ है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया।

शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल

शिक्षा विभाग हर वर्ष यह दावा करता है कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन हकीकत हर बार निराशाजनक होती है। विभाग की अनदेखी और खराब प्लानिंग के चलते बच्चों की नींव पर असर पड़ रहा है।

BTech Counselling 2026 : 30 से शुरू होगी बीटेक काउंसिलिंग, DTE ने जारी किया पूरा शेड्यूल
Maoist Surrender : नौ माओवादियों के पुलिस के सामने डाले हथियार, पांच पर था 23 लाख इनाम, एके 47 समेत कुल 12 हथियार सौंपे
AI : एआई की निगरानी में रहेंगी सड़कें, अब नहीं रहेगी गड्ढों की परेशानी!
Revenue Inspector Strike : कलेक्टर की पहल से खुला रास्ता, 15 दिन बाद टूटा पटवारी–आरआई गतिरोध, लोरमी में फिर शुरू हुआ राजस्व कामकाज
Balodabazar Murder Case: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा की गला रेतकर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?