CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Next Vice President Of India : बिहार चुनाव साधने के लिए इस राज्यपाल को उपराष्ट्रपति बना सकती है बीजेपी

Next Vice President Of India : बिहार चुनाव साधने के लिए इस राज्यपाल को उपराष्ट्रपति बना सकती है बीजेपी

By Newsdesk Admin 23/07/2025
Share
Next Vice President Of India
Next Vice President Of India

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Next Vice President Of India : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के स्वीकार किए जाने के बाद नए उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं के बीच चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इसके लिए पहली पसंद के रूप में सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रिटेन और मालदीव के दौरे लौटने के बाद नए उपराष्ट्रपति के चयन लेकर फैसला हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में नए उपराष्ट्रपति के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी है।

पिछली बार जब जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बने थे, उस समय भी राजनाथ सिंह का नाम चर्चा में था। लेकिन दो-दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके और पिछले 11 सालों से मोदी सरकार में पहले गृह और अब रक्षा मंत्री का काम संभाल रहे राजनाथ सिंह ने उस समय ही इसके लिए अनिच्छा जता दी थी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर कुछ हलकों में चर्चा हो रही है। इसके लिए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन कुछ वरिष्ठ नेता राज्यसभा में नेता सदन के साथ ही स्वास्थ्य और रसायन व उर्वरक जैसे दो-दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा को सरकार से मुक्त कर उपराष्ट्रपति बनाए जाने की संभावना से साफ इन्कार कर रहे हैं।

इसके अलावा बिहार से नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी संभावना नगण्य मानी जा रही है। वहीं आरिफ मोहम्मद खान के लंबे राजनीतिक अनुभव और भाजपा व संघ परिवार के साथ वैचारिक समानता को उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे अनुकूल माना जा रहा है। लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक जीवन से अलग रहने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया था और फिर बिहार का राज्यपाल बनाया।

शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए संसद से कानून बनाने के खिलाफ राजीव गांधी मंत्रिमंडल से इस्तीफे के साथ मुस्लिम कट्टरपंथ और तुष्टीकरण के खिलाफ वे अपने रुख पर लगातार कायम रहे। तीन तलाक से लेकर वक्फ कानून में संशोधन तक में आरिफ मोहम्मद खान ने मोदी सरकार के फैसले का तर्कों के साथ बचाव किया।

You Might Also Like

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Newsdesk Admin 23/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Takhatpur Wedding Clash : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले…

Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राज्यपाल रमेन डेका से…

Mungeli Engineer Harassment Video: “इंजीनियर्स को परेशान करोगे तो विकास रुक जाएगा” — सब इंजीनियर सोनल जैन का दर्द वायरल

सीजी भास्कर, 26 मार्च। Mungeli Engineer Harassment Video…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

26/03/2026
देश-दुनिया

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?