CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AIIMS Smart Card : सभी एम्स में डिजिटल भुगतान के लिए लागू हो सकता है एक स्मार्ट कार्ड

AIIMS Smart Card : सभी एम्स में डिजिटल भुगतान के लिए लागू हो सकता है एक स्मार्ट कार्ड

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share
AIIMS Smart Card
AIIMS Smart Card

सीजी भास्कर, 22 जुलाई| AIIMS Smart Card :  दिल्ली एम्स द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड वन एम्स, वन कार्ड पहल के तहत देशभर के एम्स में लागू हो सकता है। इसके लिए तैयारी चल रही है। यह व्यवस्था लागू होने पर दिल्ली एम्स के एक ही स्मार्ट कार्ड से मरीज देश के किसी भी एम्स में जांच और इलाज का शुल्क भुगतान कर सकेंगे। इससे मरीजों को सुविधा होगी। साथ ही कैशलेस भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और इलाज का शुल्क भुगतान करने के लिए नकद राशि रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली एम्स ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ मिलकर पिछले वर्ष फरवरी 2024 में स्मार्ट कार्ड जारी किया था।

इसे मरीजों के लिए जारी करने से पहले दिसंबर 2023 में बाकायदा इसका ट्रायल किया गया। तब इसे एम्स के कैफेटेरिया में कर्मचारियों द्वारा इसका इस्तेमाल शुरू किया (AIIMS Smart Card)गया। इसके बाद मातृ एवं शिशु ब्लाक में मरीजों के इस्तेमाल के लिए जारी किया गया। यह स्मार्ट कार्ड अस्पताल द्वारा मरीज को दिए गए विशेष स्वास्थ्य पहचान नंबर (यूएचआइडी) व आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) नंबर से जुड़ा होता है। मरीज इस स्मार्ट कार्ड में पैसा टाप अप कराकर सुरक्षित रख सकते हैं।

अब एम्स प्रशासन फिर से इसको बढ़ावा देने के प्रयास में जुटा है। एम्स प्रशासन का कहना है कि ओपीडी व अन्य सेंटर में धीरे-धीरे मरीजों को यह कार्ड दिया जाएगा। वन एम्स वन कार्ड के तहत इसे सभी एम्स में लागू किया जाना है। बता दें कि दिल्ली एम्स में पहुंचने वाले 40 प्रतिशत से ज्यादा मरीज दूसरे राज्यों के होते हैं। मरीजों को इलाज के लिए कई दिनों तक दिल्ली रुकना पड़ता है। इस वजह से बहुत मरीज अपने साथ नकद राशि लेकर पहुंचते हैं। एम्स के अनुसार मरीजों द्वारा नकद राशि लेकर अस्पताल पहुंचने से सुरक्षा को लेकर समस्या रहती है।

131 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर, 400 गांव का दौरा करने का क्या है मकसद
ईरान-इजराइल युद्ध: महबूबा मुफ्ती ने भारत पर साधा निशाना, बोलीं- ‘भारत चुप क्यों है, हमलावर के साथ क्यों खड़ा है?
Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह
Sports से दर्दनाक खबर : लाईव मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर की मौत, बैटिंग करते समय ऐसे हुआ हादसा, लकी बिल्डर्स के लिए खेल रहे थे कप्तानी पारी, लगातार 4 चौके लगाये ही पिच पर बिगड़ी तबियत
आनंद महिंद्रा का पुश्तैनी घर ढहा, बारिश और बाढ़ से हुआ नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?