CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरेली पर मची चीख-पुकार, उफनते नाले में बह गई कार, तीन साल का मासूम लापता

हरेली पर मची चीख-पुकार, उफनते नाले में बह गई कार, तीन साल का मासूम लापता

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

बिलासपुर | 26 जुलाई
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हरेली पर्व के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परिवार दर्शन करके लौट रहा था, लेकिन रास्ते में तुंगन नाले के तेज बहाव में उनकी कार बह गई। कार में सवार तीन साल का बच्चा तेजस साहू अब तक लापता है, जबकि बाकी आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा सीपत ब्लॉक के झलमला गांव में हुआ।

Contents
  • 300 मीटर दूर मिली कार, बच्चा अब भी गायब
  • पुल पर बह रहा था तीन फीट पानी, फिर भी निकाली कार
  • दरवाजा खोलकर निकले बाकी लोग, बच्चा बह गया
  • SDRF की टीम लगातार सर्च में जुटी, बहाव बना बाधा
  • लापरवाही बना हादसे का कारण

300 मीटर दूर मिली कार, बच्चा अब भी गायब

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गुरुवार देर रात से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। शुक्रवार सुबह कार करीब 300 मीटर दूर पानी में डूबी मिली, लेकिन अंदर कोई नहीं था। स्वजनों को उम्मीद थी कि बच्चा शायद कार में फंसा हो, लेकिन कार खाली निकलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका है कि तेज बहाव में मासूम बहुत दूर बह चुका है।

पुल पर बह रहा था तीन फीट पानी, फिर भी निकाली कार

परिवार दर्शन के बाद लौट रहा था, जब कार तुंगन नाले के पुल पर पहुंची। पुल पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था, बावजूद इसके मोहनलाल साहू ने कार निकालने की कोशिश की। कार तेज बहाव में बहकर करीब 60 फीट दूर तक चली गई।

दरवाजा खोलकर निकले बाकी लोग, बच्चा बह गया

हादसे के वक्त कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी थे। कार बहते ही सवारों ने दरवाजा खोलकर किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। आठ लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे, लेकिन तीन साल का तेजस अपनी मां के हाथ से फिसल गया और पानी में बह गया।

SDRF की टीम लगातार सर्च में जुटी, बहाव बना बाधा

थाना प्रभारी सतपथी के मुताबिक, SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है, लेकिन पानी की तेज धार तलाशी अभियान में बाधा बन रही है। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेजस नाले के बहाव के साथ झलमला-सेलर एनीकट की ओर बह गया होगा।

लापरवाही बना हादसे का कारण

हादसे के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वैगनआर जैसी छोटी कार में नौ लोगों को बैठाना और पुल पर बह रहे पानी के बावजूद पार करने की कोशिश करना, एक स्पष्ट लापरवाही मानी जा रही है। अगर समय रहते सतर्कता बरती जाती, तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

गाय के पेट से निकली 50 किलो पॉलीथीन, कोंडागांव में 8 घंटे चली सर्जरी; दुर्गाष्टमी पर डॉक्टरों ने बचाई जान…
हेडमास्टर की 70 हजार रूपये आवक, पत्नी 20 हजार रूपये भरण पोषण की हकदार, महिला आयोग कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भेजेगा अनुशंसा पत्र, महिला की समस्या हल करने के लिए है आयोग, न कि पति की – डॉ. किरणमयी नायक
Accountability in Governance : ‘बादाम’ की खुराक ने खोली हाउसिंग बोर्ड की आंखें, फाइल दबाकर बैठने वाले EE और बाबू नपे
Chhattisgarh Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, इस शहर में पारा 45°C के पार
कांग्रेस ने की संगठन में सफाई, NSUI के 61 पदाधिकारी हटाए गए, 16 को नोटिस…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: प्रशासन ने लोगों से…

Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

Jashpur Cow Meat Seizure :एसएसपी डॉ. लाल उमेद…

Gurugram Double Death Case
Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Double Death Case : परिवार का कहना…

Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा
Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : भिलाई नगर के…

Bilaspur Assault Case
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

Bilaspur Assault Case ; पुलिस के अनुसार, चारों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?