CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Obscene OTT Content India : केंद्र सरकार ने अश्लीलता परोसने वाले 25 प्लेटफार्मों पर लगाया प्रतिबंध

Obscene OTT Content India : केंद्र सरकार ने अश्लीलता परोसने वाले 25 प्लेटफार्मों पर लगाया प्रतिबंध

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share
Obscene OTT Content India
Obscene OTT Content India

सीजी भास्कर, 26 जुलाई। केंद्र सरकार ने अश्लीलता परोसने वाले ओटीटी प्लेटफार्मों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने अश्लील, अभद्र और कुछ मामलों में पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित करने को लेकर उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स जैसे 25 ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। बालाजी टेलीफिल्म्स के स्वामित्व वाले अल्ट के कुल 3.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि उल्लू के 4.2 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करने वाले कई एप की पहचान की गई है, जिन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृह, महिला एवं बाल विकास, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और विधि मंत्रालयों, उद्योग निकायों फिक्की और सीआइआइ के अलावा महिला एवं बाल अधिकार क्षेत्र के विशेषज्ञों के परामर्श से यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आइटी नियम, 2021 के प्रविधानों के तहत विभिन्न माध्यमों को अधिसूचनाएं जारी की गई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित वेबसाइट और एप तक पहुंच रोकी जा सके।

इन प्लेटफार्मों पर परोसी जा रही सामग्री में यौन संकेत और लंबे अश्लील दृश्य शामिल थे, जिनमें सामाजिक संदर्भ में कोई कहानी, विषय या संदेश नहीं था। सरकार को पिछले वर्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और लोगों से इन प्लेटफार्मों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इससे पहले मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद मई में उल्लू ने वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ को हटा दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि गत सितंबर में सभी 25 प्लेटफार्म को अश्लील, फूहड़ और कुछ मामलों में पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित करने से परहेज करने को कहा गया था, लेकिन ऐसी सामग्री का प्रसारण जारी रखा गया। पांच प्लेटफार्म को मार्च, 2024 में पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन नए वेबसाइट डोमेन के माध्यम से अश्लील सामग्री जारी रखे हुए थे।

ये प्लेटफार्म किए गए बैन

जिन प्लेटफार्म को बैन किया गया है, उनमें अल्ट, उल्लू, बिग शाट्स एप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरस लाइट, गुलाब एप, कंगन एप, बुल एप, जलवा एप, शोहिट, वाउ इंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनओ, शोएक्स, सोल टाकीज, अड्डा टीवी, हाटएक्स वीआइपी, हलचल एप, मूडएक्स, नियानएक्स वीआइपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं।

Diljit Dosanjh Controversy : अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़का खालिस्तानी संगठन, दिलजीत दोसांझ बोले – “मैं पंजाब के लिए गया था, प्रमोशन के लिए नहीं”
Sikander : बढ़ी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’की कमाई, दूसरे दिन 50 करोड़ के पार फिर भी नहीं मिली टॉप 10 में जगह
Miss India Divorce Case: एनिवर्सरी पर मिला तलाक का नोटिस, बच्चों से दूर टूटती दिखीं ये पूर्व मिस इंडिया
Prince Narula Party : वायरल वीडियो में पार्टी के बाद क्यों भड़के अभिनेता, कैमरामैन से हुई हाथापाई ने खींचा ध्यान
Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?