CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आज भिलाई में देश भर से जुटेंगे 300 से अधिक फिजिशियन, एक्सपर्ट डाक्टर्स और पीजी स्टूडेंट्स

आज भिलाई में देश भर से जुटेंगे 300 से अधिक फिजिशियन, एक्सपर्ट डाक्टर्स और पीजी स्टूडेंट्स

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। आज भिलाई में देश भर से लगभग 300 फिजिशियन, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन में पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि नवीनतम शोध, उपचार विधियों एवं दवाओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से भिलाई में एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया (एपीआई) दुर्ग-भिलाई शाखा एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) दुर्ग शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल पार्क में है। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

यह सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, उपचार विधियों एवं दवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर से लगभग 300 फिजिशियन, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी भाग लेंगे।        

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. पीसी मनोरिया (भोपाल), पद्मश्री डॉ. सी. वेंकटराम (हैदराबाद), डॉ.. अनुज माहेश्वरी (लखनऊ), डॉ.. मंगेश तिवस्कर (मुंबई), डॉ.. मुफज्जल लकड़ावाला (मुंबई), डॉ. सुशील जिंदल (भोपाल), डॉ. ज्योर्तिमय पाल (कोलकाता) शामिल हैं।

डॉ. ज्योर्तिमय पाल, एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया की राष्ट्रीय शाखा के वर्तमान अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. अनुज माहेश्वरी डॉक्टर्स की राष्ट्रीय संस्था रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडीज इन डायबिटीज के वर्ष 2026 के निर्वाचित अध्यक्ष हैं।

डॉ. पीसी मनोरिया अविभाजित मध्यप्रदेश और मध्यभारत के वरिष्ठतम हृदय रोग विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। पद्मश्री डॉ. सी. वेंकटराम ने हाईपरटेंशन पर अमेरिका में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध किए हैं, जिनके लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया।

डॉ. मंगेश तिवस्कर फिजिशियन जर्नल जेएपीआई के मुख्य संपादक हैं, जबकि डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला देश के अग्रणी बैरियाट्रिक सर्जन हैं।

डॉ. सुशील जिंदल एक प्रख्यात एंडोक्राइनोलाजिस्ट हैं।

कार्यक्रम में जिन प्रमुख विषयों पर व्याख्यान होंगे, उनमें डायबिटीज में नई दवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, मोटापे के इलाज में बैरियाट्रिक सर्जरी की भूमिका, हाईपरटेंशन का निदान और नई उपचार विधियां, हार्मोन संबंधी रोग, सिकलसेल बीमारी और मस्तिष्क रोगों पर नवीनतम शोध शामिल हैं।

सवाल-जवाब का विशेष सत्र भी रखा गया है, जिसमें सहभागी डाक्टर विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर सकेंगे।

इस आयोजन में मेडिसिन विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं, जिन्हें इस सम्मेलन से चिकित्सा के उभरते क्षेत्र में नवीनतम जानकारी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीआई और आईएमए दुर्ग शाखा के पदाधिकारी डॉ. राजीव चंद्राकर, डॉ. चंदर बाफना, डॉ. बसंत वर्मा, डॉ. संगीता सिन्हा एवं उनकी समर्पित कार्यकारिणी समिति सक्रिय  है।
Oil Palm Farming Subsidy : ऑयल पाम खेती को प्रोत्साहन, अतिरिक्त अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
Illegal Money Lending Durg : बीमारी की मजबूरी पर सूदखोरी, 1.60 लाख के बदले 22 लाख की डिमांड
By Election 2025 : चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान
Illegal Roadside Parking : चौराहों पर ठेले-गाड़ियां, सड़कों पर कब्जा; रायपुर में नो वेंडिंग-नो पार्किंग प्लान अब भी अधूरा
JPC की बैठक में हंगामा, टीएमसी सांसद ने खोया आपा, कांच की बोतल पटकी, खुद भी घायल, JPC से निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ESIC अस्पताल के पास विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

रायपुर के रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थि…

Awas Plus 2.0
Awas Plus 2.0 : 268 परिवारों के नाम पढ़े गए ग्राम सभा में, अब जांच के बाद तय होगा किसे मिलेगा पक्के घर का लाभ

रिपोर्टर : ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 24…

Rajnandgaon Jain Samaj
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 24 जून। जैन समाज के लिए…

Railway Track Safety : पावर हाउस स्टेशन के पास ट्रैक में मिली गंभीर खामी, समय रहते सूचना मिलने से टला बड़ा हादसा, VIDEO

Railway Track Safety : भिलाई के पावर हाउस…

Hamar Lab : मुफ्त जांच की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आखिर क्यों बंद होने लगीं सरकारी लैबें

सीजी भास्कर, 24 जून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?