CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में कोयला कारोबारी दफ्तर के सामने फायरिंग कर भागे बाईक सवार 🛑 पुलिस मौके पर, किसी के हताहत होने से किया इंकार 🛑 चारों तरफ नाकाबंदी जारी

रायपुर में कोयला कारोबारी दफ्तर के सामने फायरिंग कर भागे बाईक सवार 🛑 पुलिस मौके पर, किसी के हताहत होने से किया इंकार 🛑 चारों तरफ नाकाबंदी जारी

By Newsdesk Admin
13/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में कोयला कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग होने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमन साहू गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस टीम जांच में जुटी है। चारों ओर नाकाबंदी भी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीआर कंस्ट्रक्शन नाम से कोयला कारोबारी का ऑफिस उद्योग भवन तेलीबांधा के पास है। फायरिंग के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शूटर छत्तीसगढ़ के कई कारोबारियों को अपने टारगेट में रखे थे, जिन्हे लारेंस ऑपरेट कर रहा था। ये शूटर वसूली के पैसे नहीं मिलने पर कारोबारियों की हत्या करने की पूरी प्लानिंग बना चुके थे हालांकि रायपुर पुलिस ने कारोबारियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

आज सुबह तेलीबांधा थाना क्षेत्र में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोली चल गई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है हालांकि गोलीकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोयला कारोबारी सुरक्षित है।

रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए। इससे पहले रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब हो कि इससे पहले छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के दो कारोबारियों की हत्‍या करने आए अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। ये शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे। शूटरों की तलाश में छत्‍तीसगढ़ एसआइबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।

Bareilly Love Story Dowry Case: 8 साल की मोहब्बत टूटी दहेज की दीवार से, निकाह से पहले बॉयफ्रेंड ने रख दी ऐसी मांग
हाईकमान से खुला भिलाई भाजपा अध्यक्ष के नाम का लिफाफा, भीतर लिखा था – “पुरूषोत्तम देवांगन”…. आइए जानते हैं इस कठिन मुकाम को हासिल करने वाले पुरूषोत्तम की संगठन के लिए अब तक की तपस्या, कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह, बंटने लगीं मिठाइयां
11 elephants create havoc in Korba : खेत रौंदे; केले और सब्जियों की फसल तबाह
खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
चित्तौड़गढ़ के व्यवसाई ने सांवलिया सेठ को भेंट किया अनोखा ‘चांदी का पेट्रोल पंप’ मन्नत हुई पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur waterlogging
Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

Bilaspur waterlogging

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?