CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Molestation Case Chhattisgarh : बिलासपुर में युवती से बीच सड़क मारपीट, एक्टिवा सवार मनचलों की दरिंदगी, पहले भी कर चुके हैं पीछा

Molestation Case Chhattisgarh : बिलासपुर में युवती से बीच सड़क मारपीट, एक्टिवा सवार मनचलों की दरिंदगी, पहले भी कर चुके हैं पीछा

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Gang Rape
Gang Rape

सीजी भास्कर, 27 जुलाई :  उसलापुर रोड मिनोचा कालोनी में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, उनकी बेटी के साथ गुरुवार की रात साढ़े 9 बजे अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर अभद्रता की। घटना मंगला चौक के पास श्रीवास भवन के सामने हुई, जहां बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर भावना के साथ गाली-गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की। इस घटना में छात्रा के चेहरे पर चोट आई है और उसका चश्मा भी टूट गया। स्वजन ने इस घटना के पीछे पुराने विवाद को जिम्मेदार ठहराया है और पूर्व परिचित युवक पर संलिप्तता का संदेह जताया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी घटना-

मिनोचा कालोनी में रहने वाले एक व्यवसायी जिनकी राजीव प्लाजा में मोबाइल रिपेयरिंग और एसेसरीज की दुकान है। उनकी पुत्री 24 जुलाई की रात करीब 9:35 बजे व्यापार विहार स्थित जिम से एक्टिवा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जब वह मंगला चौक के पास श्रीवास भवन के सामने पहुंची, तभी बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा में सवार दो अज्ञात युवक आए और छात्रा की एक्टिवा के सामने अपनी एक्टिवा अड़ा दी। इसके बाद युवकों ने गालियां देते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान युवती के दाहिने आंख के पास चोट लगी और उसका चश्मा टूट गया।

9 जुलाई को भी हुई थी ऐसी घटना-

छात्रा ने स्वजन को बताया कि इससे पूर्व 9 जुलाई 2025 को भी इसी प्रकार की घटना उसके साथ घट चुकी है। स्वजन ने इस घटना के पीछे ईशान उर्फ शान भारती (निवासी राजेन्द्र नगर, चांटापारा) पर संदेह जताया है। दो वर्ष पूर्व ईशान भारती द्वारा छात्रा से प्रेम संबंध की बात कहने पर उनके पिता ने लड़के को समझाइश दी थी। स्वजन का कहना है कि ईशान के द्वारा ही यह घटना करवाए जाने की आशंका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से युवती मानसिक रूप से भयभीत हो गई है।

Dumartarai Wholesale Market : 8 जुलाई को होगा लोकार्पित, CM विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेश को समर्पित
Bastar Mahatari Vandan Scheme : 15 अगस्त से शुरू होगा विशेष पंजीयन, माओवादी प्रभावित क्षेत्रों की महिलाएं होंगी लाभान्वित
नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…
Bastar Maoist News : बस्तर में माओवाद का ‘एंडगेम’, सिमटा नेटवर्क, अब केवल गिने-चुने कैडर सक्रिय, पुलिस ने दिया सरेंडर का आखिरी मौका
Bar Nawapara Tiger Sighting : डेढ़ साल बाद बार नवापारा के जंगल में दिखा बाघ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?