CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जुलाई |

Contents
  • लोहे की पाइप ने छीनी ज़िंदगी
  • पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी झुलसी
  • लोगों ने जताई प्रशासन और बिजली विभाग पर नाराज़गी
  • पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों के बयान दर्ज

कोरबा (छत्तीसगढ़) – जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर की छत की सफाई के दौरान हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका इलाज फिलहाल ज़िला अस्पताल में जारी है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

लोहे की पाइप ने छीनी ज़िंदगी

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय डॉ. कलीम रिज़वी और उनकी पत्नी डॉ. फिरदोस रिज़वी (39) अपने घर में ही क्लीनिक चलाते थे। रविवार को दोनों पति-पत्नी घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे, उसी दौरान डॉ. कलीम एक लोहे की पाइप को हिलाने लगे। पाइप का ऊपरी सिरा छत के ठीक ऊपर से गुज़र रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया, और वे सीधे करंट की चपेट में आ गए।

पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी झुलसी

पति को झुलसते देख, डॉ. फिरदोस ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो भी तेज़ करंट की चपेट में आ गईं। छत से चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर घर के बाकी सदस्य दौड़े और किसी तरह दोनों को नीचे लाया गया। तुरंत ही उन्हें ज़िला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक डॉ. कलीम की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने फिरदोस की हालत गंभीर बताई है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

लोगों ने जताई प्रशासन और बिजली विभाग पर नाराज़गी

स्थानीय रहवासियों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि छत के ऊपर से गुज़र रही हाई वोल्टेज लाइन को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन न विभाग ने लाइन हटाई, न ही कोई सुरक्षा उपाय किए। लोगों का कहना है कि यह हादसा अगर पहले से संज्ञान लिया गया होता, तो टल सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों के बयान दर्ज

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और परिजनों से बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल की ओर से प्राप्त मेमो पर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा में दो घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित मिले: बीमारी फैलने से रोकने के लिए तीन महीने तक नगर में घोड़ों-खच्चरों के प्रवेश पर रोक, संक्रमित घोड़ों को दी जाएगी विष दे कर मौत
Stray Dogs Control Raipur : रायपुर नगर निगम की सख्ती: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदेगा, टीम बढ़ाने का प्रस्ताव पास
No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई
केंद्र ने बस्तर को वामपंथी उग्रवाद वाले जिलों की सूची से किया बाहर, अब इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, भारत सहित दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानिए ज्योतिषियों की राय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

Mission Antariksh
छत्तीसगढ़

Mission Antariksh : मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के खास मौके पर मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का किया शुभारंभ

05/09/2025
Ayushman Bharat PMJAY
छत्तीसगढ़

Ayushman Bharat PMJAY : आयुष्मान भारत योजना के नियम तोड़ने पर कार्रवाई – महासमुंद जिले के 3 निजी अस्पताल तीन माह के लिए निलंबित

12/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़

गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: मां-बेटे समेत चार गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर बेचने की थी तैयारी

01/08/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?

22/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?