CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुर्गा बनाया, मुंह में बीड़ी ठूंसी, फिर पीटा… अब नप गया दंबगई दिखाने वाला टीचर

मुर्गा बनाया, मुंह में बीड़ी ठूंसी, फिर पीटा… अब नप गया दंबगई दिखाने वाला टीचर

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। प्राइमरी स्कूल में तैनात हेडमास्टर ने एक चौथी कक्षा के छात्र को पानी और छुट्टी मांगने पर खूब पीटा और फिर उसके मुंह में बीड़ी-तंबाकू ठूंस दिया।

Contents
  • टीचर को कर दिया गया सस्पेंड
  • बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला गंगे जिसके बाद हेडमास्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था अब हेडमास्टर सुनील कुमार पर एक्शन लिया गया और खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम कुमार शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

बुधवार को इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा ब्लॉक में स्थित नगला गंगे में तैनात शिक्षक सुनील कुमार पर स्कूल के छात्रों के साथ अभद्रता करने, मारपीट करने, बच्चों को डांस करवाने, छात्र के मुंह में बीड़ी और तम्बाकू ठूंसने, स्कूल में चारपाई डालकर बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने जैसे आरोप लगे थे। इसके साथ ही जब परिजन शिकायत लेकर स्कूल में गए तो उन्हें भी टीचर ने अपनी बेल्ट उतारकर लहराते हुए धमकी दी थी।

टीचर को कर दिया गया सस्पेंड

इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जब पुलिस स्कूल में पहुंची तो टीचर सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ा कर रौब दिखाने लगा।

पुलिस को देखकर भी उसके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर टीचर को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

इस मामले की शिकायत जब विभागीय अधिकारियों से की गई तो खंड शिक्षा अधिकारी ताखा अनुपम शुक्ला को जांच के लिए भेजा गया, जिसके बाद बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले की जानकारी हुई थी।

खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आधार पर शुरुआती तौर पर टीचर सुनील कुमार को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई भी की गई है।

Christian protest against Bajarang Dal : दुर्ग में बजरंग दल को बंद करने की मांग, मसीही समाज का प्रदर्शन
भिलाई में मां बम्लेश्वरी के बेहतरीन कारीडोर की आई झलक, वैशाली नगर विधायक ने लिया था संकल्प
ASI की गुंडागर्दी: केस पूछने पर जड़े 20 थप्पड़, पीड़ित का कान सुन्न
Rationalization : पदोन्नति से पहले युक्तियुक्तकरण नहीं मंजूर, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन
Chhattisgarh swimming team announced : 12 तैराक चयनित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

Korba Furniture Shop Fire : लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Korba Furniture Shop Fire

WhatsApp New Features 2026 : जल्द होंगे बड़े बदलाव, स्कैम अलर्ट से लेकर Scheduled Messages तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

WhatsApp New Features 2026

Navya Malik Drugs Case
Raipur Drugs Case ED Investigation : मनी ट्रेल और फंडिंग के स्रोत खंगाले जाएंगे

Raipur Drugs Case ED Investigation

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?