CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Placement Camp 2025 : महिलाओं के लिए रोजगार, इन कंपनियों में 500 पदों पर हो रही सीधी भर्ती

Women Placement Camp 2025 : महिलाओं के लिए रोजगार, इन कंपनियों में 500 पदों पर हो रही सीधी भर्ती

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  जिले की महिला अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी M/S ATC Tires Pvt. Ltd., दहेज, जिला भरूच (गुजरात) द्वारा विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए 500 मशीन ऑपरेटर पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन क्रमशः 20 अगस्त को शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा एवं शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय, तखतपुर, 21 अगस्त को शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा एवं शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय, मस्तुरी, तथा 22 अगस्त को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, बिलासपुर में किया जाएगा। सभी केंद्रों पर चयन प्रक्रिया का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।

इन प्लेसमेंट कैम्पों में केवल महिला अभ्यर्थियों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जो 12वीं, ITI, डिप्लोमा या किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण हैं। चयन प्रक्रिया के तहत संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर महिलाएं कंपनी द्वारा आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात के भरूच जिले स्थित ATC टायर्स प्लांट में मशीन ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इस रोजगार अवसर से छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाओं को औद्योगिक क्षेत्र में कार्य का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर भी प्राप्त होगा। यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। चयन प्रक्रिया और योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय बिलासपुर, www.erojgar.cg.nic.in, रोजगार एप या संबंधित महाविद्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

WB शिक्षक भर्ती : ममता सरकार को SC से झटका, 25000 भर्ती रद्द करने का कोलकाता हाई कोर्ट का फैसला बरकरार
Amazon-Flipkart पर फेक सामान! आपकी जिंदगी और पैसे से हो रहा ‘खिलवाड़’
UPSC CSE 2025 : इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 8 दिसंबर से शुरू होंगे पर्सनैलिटी टेस्ट—रिपोर्टिंग टाइम, प्रक्रिया और पूरी डिटेल जानें
UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2025 : आज से शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता, पदों की संख्या और फीस
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?