CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बसों पर शिकंजा: नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, परमिट रद्द और जुर्माना तय…

छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बसों पर शिकंजा: नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, परमिट रद्द और जुर्माना तय…

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share

रायपुर –

Contents
  • 600 से ज्यादा बसें बगैर नवीनीकरण के
  • 50 से अधिक बसें पकड़ी गईं नियमों की धज्जियां उड़ाते
  • कम टैक्स का फायदा उठाकर टैक्स चोरी
  • मनमाने किराए और फर्जी बुकिंग पर कार्रवाई
  • अब हर हफ्ते होगी सड़कों पर सख्त जांच
  • क्या कहता है विभाग

छत्तीसगढ़ में अब टूरिस्ट परमिट वाली बसों के मनमाने संचालन पर लगाम कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है। परिवहन विभाग ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बस ऑपरेटरों को सख्त चेतावनी दी है। अगर तय शर्तों का पालन नहीं हुआ, तो सीधे परमिट रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही मनमाने किराए वसूलने वालों पर भारी जुर्माना और बस जब्ती की कार्रवाई होगी।

600 से ज्यादा बसें बगैर नवीनीकरण के

प्रदेश में कुल 1,100 टूरिस्ट परमिट वाली बसें संचालित हो रही हैं। इनमें से करीब 600 बसों का नियमित परमिट नवीनीकरण अब तक नहीं कराया गया है। विभाग ने इन सभी को तत्काल परमिट अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। तय समय पर नवीनीकरण न कराने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई होगी।

50 से अधिक बसें पकड़ी गईं नियमों की धज्जियां उड़ाते

पिछले हफ्ते पूरे राज्य में परिवहन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अभियान चलाया, जिसमें 50 से ज्यादा बसें नियमों को तोड़ते हुए पकड़ी गईं। रायपुर में सबसे ज्यादा 17 बसों में गड़बड़ी मिली। जांच में खुलासा हुआ कि कई बसें “टूरिस्ट परमिट” के नाम पर नियमित रूट्स पर यात्रियों से बुकिंग लेकर संचालन कर रही थीं।

कम टैक्स का फायदा उठाकर टैक्स चोरी

टूरिस्ट परमिट पर लगने वाला टैक्स सामान्य परमिट के मुकाबले बहुत कम होता है। इसी का फायदा उठाकर बस संचालक टैक्स बचा रहे हैं और नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। यही वजह रही कि विभाग ने संदेह के आधार पर सघन जांच शुरू की।

मनमाने किराए और फर्जी बुकिंग पर कार्रवाई

जांच में ये भी सामने आया कि कई बसें समूह यात्रा के बजाय सीट बुकिंग कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रही थीं। जबकि टूरिस्ट परमिट के तहत सिर्फ समूह यात्रा की अनुमति होती है। खासकर अंतरराज्यीय रूट्स पर चलने वाली बसों में यह धांधली ज्यादा देखी गई।

अब हर हफ्ते होगी सड़कों पर सख्त जांच

परिवहन विभाग अब नियमित रूप से सड़क पर जांच करेगा। नियम तोड़ने पर:

  • परमिट रद्द किया जाएगा
  • बस जब्त होगी
  • भारी जुर्माना लगेगा
  • टैक्स चोरी और धोखाधड़ी के केस दर्ज होंगे

विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अब किसी भी कीमत पर नियमों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

क्या कहता है विभाग

“टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग अब नहीं चलेगा। टैक्स चोरी और अवैध संचालन के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। बस संचालकों को चेतावनी दी जा चुकी है।”
– परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़

Engineer Robbery Case : दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, कैमरे में कैद हुई वारदात
Vaishali Nagar News ✅ विधायक रिकेश के “हरियर वैशाली नगर” आह्वान पर हाउसिंग बोर्ड में प्रतिनिधि प्रीति ने ईको क्लब के बच्चों के साथ रोपे पौधे
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गांव में लौटी रौशनी
ED Raid Medical College Scam : छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की रेड, मेडिकल कॉलेज स्कैम में बड़ी कार्रवाई
रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश बरामद! सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे, पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम का शक..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?