CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mother Killed Son : अवैध संबंध में बाधा बना बेटा, प्रेमी संग मिलकर की गला दबाकर हत्या, 12 साल बाद घर से निकला कंकाल

Mother Killed Son : अवैध संबंध में बाधा बना बेटा, प्रेमी संग मिलकर की गला दबाकर हत्या, 12 साल बाद घर से निकला कंकाल

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
RSS Leader Son Murder Case
RSS Leader Son Murder Case

सीजी भास्कर, 6 अगस्त 2025 : अवैध संबंध में अंधी हुई एक मां ने निर्मम होकर प्रेमी संग मिलकर पहले अपने सगे बेटे की गला घोंटकर हत्या की और फिर उसका शव घर में ही दबा दिया। 14 वर्षीय बेटा मां के अवैध संबंध का विरोध करता था। घटना 12 वर्ष पुरानी है। हत्या करने के बाद मां व उसका प्रेमी दूसरे शहर में जाकर रह रहे थे। बेटे को दफनाए जाने की कहानी पंजाब में बटाला पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने पर सामने आई। आरोपितों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में मृत बेटे का कंकाल घर की जेसीबी से खुदाई करके तीन फीट नीचे बरामद किया गया।

गांव खोजकीपुर में संदीप सिंह उर्फ जगदीप के गुम होने की रिपोर्ट उसके ताया हरजीत सिंह ने 20 अप्रैल 2014 को थाना श्रीहरगोबिंदपुर में रणजीत कौर (संदीप की मां) व सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के खिलाफ दर्ज करवाई थी। संदीप के पिता गुरमुख सिंह की पहले ही मौत हो गई थी। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि संदीप की मां के गांव में रहने वाले सतनाम से संबंध थे, जिसका वह विरोध करता था। मामले में हरजीत ने अनहोनी की आशंका जताई थी। 12 वर्ष तक संदीप का कोई सुराग नहीं मिला और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो पाई। मामला अदालत पहुंचा तो जज निधि सैनी ने दोनों आरोपितों रणजीत व सतनाम सिंह को 10 दिसंबर 2014 को भगौड़ा करार दिया।

बटाला पुलिस ने भगौड़ों की फाइल खोली तो 12 वर्ष बाद यह राज सामने आया। पुलिस को पता चला कि रणजीत अपने प्रेमी के साथ अलग-अलग राज्यों में रह रही है। यह भी जानकारी मिली कि सतनाम बीच-बीच में अपने गांव खोजकीपुर आता है। कुछ दिन पहले जैसे ही वह गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। सतनाम ने बताया कि रणजीत इस समय जालंधर में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इन 12 वर्षों में वे राजस्थान, यूपी आदि कई राज्यों में इकट्ठा रहे। सतनाम मजदूरी करता था जिससे उनकी गुजर-बसर हो रही थी।

Sky Guard Surveillance Drone: 7 दिन तक आसमान में टिककर सीमा सुरक्षा के मायने बदलने वाला स्वदेशी कमाल
ज्योति मल्होत्रा से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, हो सकता है बड़ा खुलासा
Kota Forest Range Action : अवैध सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहन और लकड़ी जब्त
Bulandshahr News: बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट
PM Kisan Yojana : एक ही खेत, कई परिवार और सबको मिलेगा सम्मान निधि के 6-6 हजार रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?