CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM साय का हेलिकॉप्टर फिर खराब, 1.5 महीने में दूसरी बार तकनीकी दिक्कत; सड़क से करना पड़ा सफर

CM साय का हेलिकॉप्टर फिर खराब, 1.5 महीने में दूसरी बार तकनीकी दिक्कत; सड़क से करना पड़ा सफर

By Newsdesk Admin 11/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त |

Contents
डेढ़ महीने में दूसरी बार हेलिकॉप्टर खराबआज का कार्यक्रम बिगड़ाहेलिकॉप्टर पर सरकार का करोड़ों खर्चविपक्ष के सवाल तेज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोमवार (11 अगस्त) को अपने निर्धारित दौरे से पहले बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए हवाई सफर छोड़कर सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस लाइन हेलीपैड में उड़ान से पहले करीब 45 मिनट तक मेंटनेंस चला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान CM वेटिंग रूम में इंतजार करते रहे। हेलिकॉप्टर की मरम्मत न होने पर वे सड़क से रवाना हुए।

डेढ़ महीने में दूसरी बार हेलिकॉप्टर खराब

यह कोई पहली घटना नहीं है। 21 जून को जशपुर दौरे के दौरान भी CM के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी। उससे पहले, अक्टूबर 2024 में बस्तर प्रवास के समय भी यही समस्या सामने आई थी, जिसके चलते झारखंड से हेलिकॉप्टर मंगवाना पड़ा था।

आज का कार्यक्रम बिगड़ा

CM साय का सोमवार को 17 कार्यक्रमों में शामिल होने का शेड्यूल था, जो दोपहर 12:15 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाला था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी से पूरा टाइमटेबल गड़बड़ा गया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे।

हेलिकॉप्टर पर सरकार का करोड़ों खर्च

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने हेलिकॉप्टर और हवाई यात्रा पर 200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं।

  • 2021-22: 6.66 करोड़ (ढिल्लन एविएशन) और 18.15 करोड़ (एयर किंग चार्टर)
  • 2022-23: 59.99 करोड़ (ढिल्लन एविएशन) और 18.71 करोड़ (एयर किंग चार्टर)
  • 2023-24: 89.50 करोड़ (ढिल्लन एविएशन)
  • 2024-25 (अब तक): 56.11 करोड़ (ढिल्लन एविएशन)

विपक्ष के सवाल तेज

लगातार हो रही तकनीकी खामियों के चलते विपक्ष ने सरकार पर हेलिकॉप्टर सुरक्षा और मेंटनेंस को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, CM सिक्योरिटी या जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

You Might Also Like

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

Chhattisgarh Liquor Scam Case: हाईकोर्ट सख्त, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत से इंकार; दीपेन चावड़ा को मिली राहत

Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

Newsdesk Admin 11/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lok Sabha Heated Debate
Lok Sabha Heated Debate : संसद में तीखी बहस, राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया निराधार

सीजी भास्कर, 11 मार्च। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Fruit Vegetable Exporters Relief
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट

सीजी भास्कर, 11 मार्च। अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम…

Supreme Court Passive Euthanasia India
Supreme Court Passive Euthanasia India : 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 11 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने एक…

LPG Crisis India 2026
LPG Crisis India 2026 : LPG संकट पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- ‘होटल-रेस्तरां बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’

सीजी भास्कर, 11 मार्च। आम आदमी पार्टी के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश सेन को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

11/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam Case: हाईकोर्ट सख्त, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत से इंकार; दीपेन चावड़ा को मिली राहत

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?