CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में मशहूर मोजो मशरूम फैक्ट्री पर फिर विवाद, मजदूरों से मारपीट

रायपुर में मशहूर मोजो मशरूम फैक्ट्री पर फिर विवाद, मजदूरों से मारपीट

By Newsdesk Admin
11/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त |

Contents
  • घटना कैसे हुई?
  • FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • पहले भी विवादों में रही है फैक्ट्री

रायपुर — राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री एक बार फिर विवादों में है। 9 अगस्त की रात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के साथ सुपरवाइजर द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाने में मशरूम की सब्जी मांगने पर सुपरवाइजर ने गाली-गलौज करते हुए रॉड से हमला कर दिया, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए।

घटना कैसे हुई?

वार्ड क्रमांक 15 बंगोली निवासी मयंक वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 3 साल से मोजो मशरूम फैक्ट्री में काम कर रहा है। 9 अगस्त की सुबह 4 बजे से 9 बजे तक ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह खाना खाने गया, तो उसने सुपरवाइजर आशिक से मशरूम की सब्जी मांगी।
पहली बार मना करने पर उसने दोबारा सब्जी मांगी, तो सुपरवाइजर ने गाली दी और देने से साफ इनकार कर दिया।

शाम को मयंक अपने साथी डिगेंद्र के साथ सुपरवाइजर से बात करने फैक्ट्री पहुंचा। आरोप है कि वहां सुपरवाइजर ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों पर रॉड से हमला कर दिया। मयंक के दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई, जबकि डिगेंद्र के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

खरोरा थाना पुलिस ने सुपरवाइजर आशिक और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश और घटना की जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में रही है फैक्ट्री

गौरतलब है कि इसी फैक्ट्री में एक महीने पहले 97 मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया था। उस समय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूरों को छुड़ाया था। आरोप था कि मजदूरों से 18 घंटे काम करवाया जाता था और कच्चा खाना दिया जाता था। उस मामले में 4 ठेकेदारों पर FIR दर्ज हुई थी।

Nupur Sanon Engagement : कौन हैं कृति सेनन की बहन नुपूर के मंगेतर स्टेबिन बेन? 3 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई
SI के बर्थ डे पर थाना बना क्लब, जमकर हुआ नाच-गाना; वीडियो वायरल
श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
Balodabazar Violence Case : बलौदाबाजार हिंसा केस में फिर कसा शिकंजा, अमित बघेल और अजय यादव दोबारा गिरफ्तार
दर्दनाक खबर : जवान बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती था बेटा, वहीं दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, कोतवाली पुलिस जुटी जांच में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Abujhmad Development : दूरस्थ अंचलों तक योजनाएं पहुंचीं, पर्यटन से समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे

07/01/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

CG Breaking : निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस ने सभी निकाय में बनाए 2-2 प्रभारी, सीनियर नेताओं को मिलेगी जवाबदारी, PCC को सौंपेंगे Ground Report

07/10/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : DRG की टीम सर्चिंग पर निकली थी

05/09/2025
Ambikapur Paddy Seizure
छत्तीसगढ़

Ambikapur Paddy Seizure : समर्थन मूल्य में बड़ी साजिश नाकाम, कालातीत धान बीज को चावल बताकर खपाने की कोशिश उजागर

27/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?