CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या : प्रेमी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या : प्रेमी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। केरल कोठामंगलम की रहने वाली 23 वर्षीय सोना एल्डोज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट इस बात का सबूत है कि सोना अपने प्रेमी और उसके परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन के दबाव और टॉर्चर से परेशान थी।

Contents
  • कोर्ट मैरिज के लिए तैयार थी, लेकिन…
  • परिवार वालों का टॉर्चर और मानसिक दबाव
  • घर लौटकर दी जान

कोर्ट मैरिज के लिए तैयार थी, लेकिन…

पुलिस के मुताबिक, सोना अपने प्रेमी रमीज से कॉलेज में मिली थी। वह कोर्ट मैरिज के लिए तैयार थी, लेकिन शादी से पहले रमीज ने शर्त रखी कि उसे अपना धर्म बदलना होगा।

सुसाइड नोट में लिखा है —

“मैं उसके साथ बिना धार्मिक रीति-रिवाज के शादी करने को तैयार थी, लेकिन उसने और उसके परिवार ने मुझे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया।”

परिवार वालों का टॉर्चर और मानसिक दबाव

सोना के भाई बेसिल ने बताया कि तीन महीने पहले पिता के निधन के कारण शादी एक साल के लिए टाल दी गई थी।

इस बीच रमीज तस्करी के मामले में पकड़ा गया, जिसके बाद सोना ने धर्म परिवर्तन का इरादा बदल दिया। लेकिन रमीज और उसका परिवार जिद पर अड़े रहे।

आरोप है कि रमीज ने कोर्ट मैरिज के बहाने सोना को अपने घर बुलाया, जहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।

घर लौटकर दी जान

किसी तरह रमीज के घर से निकलने के बाद सोना ने अपनी आपबीती परिवार को सुनाई और कुछ घंटे बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा और सुसाइड नोट के आधार पर रमीज को आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सड़क में गड्ढा बना काल, अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी
IB अधिकारी और बहन की संदिग्ध मौत: सल्फास खाकर किया सुसाइड…
UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी
एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत, क्या है इरादा?
VIP Convoy Accident India : VIP काफिले की रफ्तार बनी मौत का कारण, जगदलपुर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

अपराधराज्य

छपरा में दिल दहला देने वाली घटना: भाभी को आइसक्रीम देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदा

16/06/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG कोल लेव्ही Scam 🛑 अब आरोपी अफसरों के रिश्तेदारों की बारी, Sameer Ranu Saumya के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए किया तलब 🛑 करीबियों पर भी संदेह की सुई, सबकी होगी पड़ताल

21/08/2024
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था

08/06/2026
Police Constable Assault
अपराध

Police Constable Assault : पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गए आरक्षक की हुई पिटाई, वर्दी भी फटी

05/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?