CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में शेयर मार्केट और जमीन के लालच में 1 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार – साथी फरार

रायपुर में शेयर मार्केट और जमीन के लालच में 1 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार – साथी फरार

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

रायपुर (छत्तीसगढ़) – राजधानी रायपुर में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां निवेश पर जमीन और मोटा कैश रिटर्न देने का झांसा देकर कई लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी प्रवीण मसीह अब भी फरार है।

Contents
  • ऐसे हुई ठगी
  • कई पीड़ित, बड़ा नुकसान
  • किससे कितनी ठगी
  • पुलिस की कार्रवाई

ऐसे हुई ठगी

राजेंद्र नगर थाने में दवा व्यापारी भागीरथी यादव ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में उनके दोस्तों जीवन लाल और चंद्रकांत साहू की मुलाकात आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने योजना के तहत 5 लाख रुपये निवेश पर 1000 वर्गफीट जमीन और हर महीने 6 लाख रुपये कैशबैक देने का वादा किया था।

लेकिन तय समय पर न तो जमीन दी गई और न ही कैशबैक। इसके बाद आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए।

कई पीड़ित, बड़ा नुकसान

जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने इसी तरह एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगा है। सभी पीड़ित थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अभिलाष मसीह को पकड़ लिया, जबकि प्रवीण मसीह की तलाश जारी है।

किससे कितनी ठगी

  • नेमीन साहू – ₹15 लाख
  • मनीष कुमार साहू – ₹19,25,000
  • जीवन साहू – ₹12 लाख
  • महेश्वर निषाद – ₹24 लाख
  • कुलदीपक – ₹3 लाख
  • इन्द्र कुमार – ₹5 लाख
  • भीखम प्रसाद साहू – ₹5 लाख
  • उत्तम यादव – ₹1,50,000
  • टुकेश्वर निषाद – ₹15 लाख
  • डिगंबर पाल – ₹6,50,000
  • जयेश वरू – ₹5 लाख

कुल ठगी की रकम करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में निवेश से पहले योजना और कंपनी की पूरी जांच करना बेहद जरूरी है, ताकि लोग ठगी का शिकार न हों।

Guru Ghasidas Jayanti : राज्यपाल रमेन डेका ने गुरू घासीदास जयंती पर दिया समता और सद्भाव का संदेश
Kisan Mahapanchayat : 12 अक्टूबर को बोरी बनेगा रणभूमि, भू-अर्जन और कृषि कानूनों पर सरकार को घेरेंगे किसान
भिलाई के नंदिनी नगर में रोड घेर कर खड़े युवकों ने बाईक सवारों को पीटा, सेमरिया छठी कार्यक्रम में हुआ बवाल, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Bilaspur HighCourt Order: सरेंडर की मोहलत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य को 10 हजार मुआवजा देने का आदेश
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections : 9 सितंबर को…

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?