CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ

प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

कांकेर (छत्तीसगढ़): कहते हैं प्यार में लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवती ने जिस हद तक कदम बढ़ाया, उसने सबको चौंका दिया। यहां एक प्रेमिका ने अपने ही परिचित के घर से एक लाख रुपये नकद और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिए—सिर्फ इसलिए ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड को महंगी बाइक दिला सके।

Contents
  • वारदात की पूरी कहानी
  • ऐसे आया पुलिस के हाथ सुराग
  • कैसे दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने बरामद किया सामान

वारदात की पूरी कहानी

मामला कांकेर जिले के हल्बा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपानी का है। 9 अगस्त को पीड़ित कन्हैया पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 8 अगस्त की रात, जब वह बाजार से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था और दो पेटियां खुली हुई थीं। पेटियों से 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे आया पुलिस के हाथ सुराग

जांच के दौरान गांव में पूछताछ हुई तो पता चला कि घटना वाले दिन करूणा पटेल (22) और ताम्रध्वज विश्वकर्मा (24) संदिग्ध हालत में देखे गए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में करूणा पटेल ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसका प्रेमी बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन पैसे नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने चोरी का प्लान बनाया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

8 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे दोनों आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे। प्रेमी ताम्रध्वज बाहर निगरानी करता रहा, जबकि करूणा घर के अंदर घुस गई और नकद व जेवरात चोरी कर लिए।

करूणा ने चोरी किए 95 हजार रुपये अपने प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए दे दिए, जबकि गहने अपने घर में रख लिए।

पुलिस ने बरामद किया सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 95 हजार रुपये नकद और चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
New GST Impact : पैदल ही बाजार पहुंचे सीएम साय, महिला उपभोक्ता ने बताया कितना हुआ फायदा
सेंट्रल जेल से NDPS एक्ट का कैदी फरार, पुलिस ने की तलाश तेज
IIM रायपुर में ट्रेनिंग ले रहे CM साय और मंत्री:जनता के पैसों का सही इस्तेमाल सीखेंगे
Government Fund Fraud Mungeli: बैंक कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए 26.87 लाख, ID दुरुपयोग से खुला राज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhishek Sharma T20 Records : वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा का तूफान, क्रिस गेल के रिकॉर्ड को लेकर चर्चा के बीच बनाए कई नए कीर्तिमान

Abhishek Sharma T20 Records : टी20 क्रिकेट में…

Karwa Chauth Katha
Karwa Chauth Katha : करवा चौथ के निर्जला व्रत से जुड़ी मां पार्वती की तपस्या, जानिए क्यों पड़ा उनका नाम ‘अपर्णा’

Karwa Chauth Maa Parvati Aparna Katha : साल…

Mungeli Heavy Rain Red Alert
Mungeli Heavy Rain Red Alert : मुंगेली में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, कलेक्टर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Mungeli Heavy Rain Red Alert  : जिला प्रशासन…

Jio IPO vs Bharti Airtel Market
Jio IPO vs Bharti Airtel Market : जियो की संभावित लिस्टिंग से पहले एयरटेल का बड़ा दांव, मार्केट वैल्यू में ₹38,000 करोड़ का उछाल

Jio IPO vs Bharti Airtel Market : फिलहाल…

IND vs NZ 3rd T20I : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया धमाल! भारत ने 13.2 ओवर में जीता मैच, सीरीज पर कब्जा
India vs New Zealand 3rd T20 Match : अभिषेक शर्मा के शतक और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने जीती T20 सीरीज

India vs New Zealand 3rd T20 Match :…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?