CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेंट्रल जेल से NDPS एक्ट का कैदी फरार, पुलिस ने की तलाश तेज

सेंट्रल जेल से NDPS एक्ट का कैदी फरार, पुलिस ने की तलाश तेज

By Newsdesk Admin
22/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार को बड़ा मामला सामने आया है।

Contents
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सजा काट रहा कैदी चंद्रवीर सिंह जेल से फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक, फरारी की घटना दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे की है। उस समय पांच कैदियों को महिला जेल के पास बने अधूरे निर्माण (Under Construction) हिस्से में वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान चंद्रवीर सिंह ने जेलकर्मियों को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

जेल प्रशासन ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर गंज थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही कैदी की फोटो जारी कर दी गई है।

अवैध शराब जांच के दौरान पुलिस दल पर हमला

इसी बीच रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला भी सामने आया। सिलयारी चौकी में तैनात पुलिस बल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरूद में अवैध शराब बेची जा रही है।

जब पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों गजेंद्र घृतलहरे, मनोज घृतलहरे, मोनिका और उनके परिजनों ने पुलिस टीम को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मारपीट भी हुई।

हमले में प्रधान आरक्षक हरीशचंद्र बंजारे के हाथ में चोट आई, जबकि आरक्षक टापलाल पठारी और महिला कोटवार रानी मानिकपुरी भी घायल हुईं। आरोप है कि मोनिका ने रानी मानिकपुरी को थप्पड़ मारा।

22-minute race for life : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से बुजुर्ग मरीज को पहुंचाया रायपुर
Online Token System : ऑनलाइन टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर, किसानों की समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान
Dhamtari Gangaur Festival 2026: पारंपरिक रंग में डूबी शोभायात्रा, महिलाओं ने नृत्य-भक्ति से सजाया शहर
Urla Police Rescue Child : बिरगांव बाजार में भटका 6 साल का मासूम, उरला पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया
IPS Amit Kumar ADG Panel : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bus Accident : मवेशी को बचाने मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से ज्यादा यात्री घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बस हादसा (Jashpur…

FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले ASI…

Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : शासकीय आवास (Rajnandgaon…

Job Fair 2026 : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 174 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : जॉब फेयर (Job…

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?