CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्ट और पार्किंग नियम घोषित

79वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्ट और पार्किंग नियम घोषित

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अगस्त |

Contents
  • ट्रैफिक और वैकल्पिक मार्ग
  • पार्किंग और प्रतिबंधित मार्ग
  • परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं

रायपुर, छत्तीसगढ़।
राजधानी रायपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर VVIP, अधिकारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में परेड में शामिल होंगे।

इसलिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। कुछ मुख्य मार्गों को डायवर्ट किया गया है और कार्यक्रम स्थल पर विशेष पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ट्रैफिक और वैकल्पिक मार्ग

  1. लाल वाहन पास वाले VVIP:
    • PWD चौक → छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक → कुन्दन पैलेस → PWD कॉलोनी → M.T. वर्क्स शॉप गेट
    • वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर VIP पार्किंग में प्रवेश।
  2. बिना पास वाहन:
    • वाहन सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग करें।
    • वाहन चालक पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।
  3. स्कूल और संस्थागत बसें:
    • छात्र-छात्राओं को पुलिस लाइन पिछला गेट (धमतरी गेट) पर उतारा जाएगा।
    • बसें परिक्रमा पथ पार्किंग, विवेकानंद सरोवर में पार्क करेंगी।
  4. सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती मार्ग से आने वाले वाहन:
    • वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग, विवेकानंद सरोवर में पार्क करें।
    • पैदल पुलिस लाइन धमतरी गेट से परेड ग्राउंड में प्रवेश।

पार्किंग और प्रतिबंधित मार्ग

  • परेड स्थल के आसपास सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित।
  • मीडिया ओबी वैन: पुलिस लाइन धमतरी गेट से प्रवेश करेगी और हेलीपेड के पास पार्किंग होगी।
  • पेंशन बाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से केवल परेड में शामिल वाहनों को ही प्रवेश।
  • अन्य वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं

  • नशे और आग्नेय पदार्थ: शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, माचिस, ज्वलनशील वस्तुएं, आग्नेयास्त्र।
  • खतरनाक और तेज धार वाली वस्तुएं: छुरा, कटार, तलवार, कैंची, ब्लेड, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक।
  • दूसरे प्रतिबंधित सामान: छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, फुग्गे, प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, हार्न, रेडियो, पालतू जानवर।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
Supela Police Action : तीन साल बाद इंसाफ की दस्तक, करंट से युवक की मौत के मामले में दुकान संचालक पर अपराध दर्ज
Vegetable Queen : सब्जियों का राजा आलू, लेकिन रानी कौन? जानिए पूरा सच
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया
High speed Hiva wreaks havoc in Kawardha : बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : रक्षाबंधन से पहले…

Kharif Sowing : छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में खरीफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?